फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   CM Flying raided Electricity Board Kalanaur

Rohtak News: बिजली बोर्ड कलानौर में सीएम फ्लाइंग ने छापा डाला

Wed, 28 Feb 2024 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 28 Feb 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
CM Flying raided Electricity Board Kalanaur
कलानौर। ओपी सब डिवीजन यूएचवीबीएन बिजली बोर्ड कलानौर में सीएम फ्लाइंग व खुफिया विभाग की टीम ने छापा डाला। करीब सात घंटे तक छानबीन के बाद फाइलों में त्रुटि ठीक करने व अवैध कनेक्शन की जांच के आदेश जारी किए गए। दरअसल एसडीओ कलानौर के खिलाफ लंबे समय से शिकायत मिल रही थी, लेकिन छापा डालने से पहले ही एसडीओ कलानौर का तबादला हो चुका था। मंगलवार को ही नए एसडीओ ने चार्ज संभाला है। उनका पहले ही दिन खुफिया एजेंसियों से सामना हो गया। खुफिया विभाग व मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम के अधिकारियों ने मंगलवार सुबह 10 बजे कलानौर बिजली बोर्ड के ऑफिस में छापा डाला। वहीं रोहतक एक्सईएन सुमन श्योराण की ओर से एसडीओ पूर्व एसडीओ को एक पत्र जारी किया गया था, जिसमें अवैध कनेक्शन व अन्य शिकायतों की जांच करने बारे कहा गया था, लेकिन एक्सईएन सुमन श्योराण के तबादले के बाद वह शिकायत पत्र की जांच दब गई थी, उसी जांच को दोबारा से खुलवाया गया है। छापेमारी टीम में सब इंस्पेक्टर रामनिवास सब इंस्पेक्टर पूनम, सब इंस्पेक्टर सुरेन्द्र, एससी खुशवंत सिंह सिपाही पवन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

------

मैंने मंगलवार को ही चार्ज संभाला है। सभी कर्मचारी ड्यूटी पर ही मौजूद थे। खुफिया विभाग की टीम ने छापा डाला। कुछ फाइलों में खामियां मिली हैं उनको दुरुस्त किया जा रहा है। रिकॉर्ड में कोई कमी नहीं मिली। कलानौर बिजली बोर्ड में आज पहला दिन है सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा व आमजन के हितों के लिए कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन


शमशेर, एसडीओ, बिजली बोर्ड कलानौर

file 001 फोटो कैप्शन सौजन्य संवाद
बिजली दफ्तर में छानबीन करते उड़नदस्ते की टीम

27जेएनडी13: मीटिंग को संबोधित करते हुए वक्ता। स्त्रोत संगठन

27जेएनडी13: मीटिंग को संबोधित करते हुए वक्ता। स्त्रोत संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed