त्योहार पर खाद्य सामग्री की गुणवत्ता परखने व मिलावट रोकने के लिए बुधवार को एफडीए (फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन) व सीएम फ्लाइंग ने साझा अभियान चलाया। इसके तहत मिठाई की दुकानों व गोदामों पर जांच की गई। यहां से टीम ने सात प्रकार की खाद्य सामग्रियों के सैंपल लिए।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. जोगेंद्र सिंह व सहायक संदीप राठी व सीएम फ्लाइंट टीम ने खाद्य सामग्री जांच अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने शीला बाईपास व कन्हेली रोड इलाके से पनीर, रसगुल्ला, गुलाब जामुन, मावा, पिस्ता, काजू, मक्खन के सैंपल लिए। सैंपलों को जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। यहां से आने वाली रिपोर्ट के अनुसार अगली कार्रवाई की जाएगी।