फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   CM City 3 star in garbage free city, Rohtak got only 1 star

कचरा फ्री सिटी में सीएम सिटी 3 स्टार, रोहतक को मिला मात्र 1 स्टार

Wed, 20 May 2020 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
CM City 3 star in garbage free city, Rohtak got only 1 star
केंद्र सरकार ने कचरा निस्तारण को लेकर हुए निरीक्षण का परिणाम मंगलवार के जारी कर दिया। प्रदेश में सीएम सिटी करनाल को जहां कचरा निस्तावरण में थ्री स्टार तो रोहतक निगम को मात्र वन स्टार मिला है। हालांकि निगम को ओवरऑल सफाई निरीक्षण का परिणाम आने का इंतजार है, जिसमें पिछली बार रोहतक ने करनाल को पीछे छोड़ दिया था।
विज्ञापन

केंद्र के शहरी निकाय विभाग द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर कचरा निस्तारण का उचित प्रबंध करने वाले शहरों को 7 स्टार रेटिंग तक दी जाती है। निरीक्षण के दौरान देखा जाता है कि शहर में गीले व सूखे कचरे, प्लास्टिक कचरे, मेडिकल कचरे, बिल्डिंग मेटिरियल कचरे का प्रबंधन कैसे किया जाता है। इसके बाद शहरों को रेटिंग दी जाती है। मंगलवार को घोषित परिणाम में करनाल को 3 स्टार व रोहतक को 1 स्टार मिला है। निगम के अधिकारियों का कहना है कि गीले व सूखे कचरे के निस्तारण के लिए भिवानी रोड पर सोलिड वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट है। ई व प्लास्टिक कचरे के लिए निजी एजेंसी को ठेका दिया हुआ है, लेकिन घरों के निर्माण के दौरान निकलने वाले कचरे का निगम अभी तक कोई प्रबंध नहीं कर सका है। इस कारण कम स्टार मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed