फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Close contest in the city, 60 percent voting at Batra's booth and 54 percent voting at Grover's booth.

Rohtak News: शहर में कांटे की टक्कर, बतरा के 60 तो ग्रोवर के बूथ पर 54 प्रतिशत वोटिंग

Sun, 26 May 2024 10:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 26 May 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
Close contest in the city, 60 percent voting at Batra's booth and 54 percent voting at Grover's booth.
रोहतक। रोहतक लोकसभा सीट पर कांटे की टक्कर मानी जा रही है। कांग्रेस के मौजूद विधायक भारत भूषण बतरा ने जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के कार्यालय में बने मतदान केंद्र में वोट डाला, जहां एकमात्र बूथ नंबर 84 पर मतदान प्रतिशत 60 रहा है। भाजपा के पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने सिंचाई विभाग के कार्यालय में मतदान किया था, जहां दो बूथ 88 व 89 पर 56 प्रतिशत वोटिंग हुई है।
विज्ञापन

रोहतक शहर के चुनावी इतिहास पर नजर डाले तो पंजाबी समुदाय का दबदबा रहा है। 1952 में पहले विधायक देवराज सेठी बने थे। उनका परिवार पाकिस्तान के झंग जिले से विस्थापित होकर आया था। 1957 से में जनसंघ के डॉक्टर मंगलसेन ने बाजी मारी। उन्हाेंने 1987 तक चुनाव लड़े, केवल 1972 व 1985 के उप चुनाव में सेठ श्रीकिशनदास से हारे थे। उन्होंने नौ चुनाव लड़े और सात में जीत हासिल की। डॉक्टर मंगलसेन के देहांत के बाद रोहतक शहर हलके की स्थित उलट गई। 1991, 2000, 2005, 2009 व 2019 में कांग्रेस विजयी रही। 1996 में हविपा के सेठ श्रीकिशनदास व 2014 में भाजपा के मनीष ग्रोवर जीते थे। हलके की खास बात यह है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को 19 हजार से ज्यादा वोटों से लीड मिली थी, जबकि विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर कांग्रेस के बीबी बतरा से हार गए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed