फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Clerks on strike for 3 days, demand to increase basic pay

Rohtak News: क्लर्क 3 दिन की हड़ताल पर, बेसिक पे बढ़ाने की मांग

Tue, 13 Aug 2024 02:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Clerks on strike for 3 days, demand to increase basic pay
12सीटीके14..नगर निगम के काउंटर पर लगी लाइन। संवाद
रोहतक। क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी के आह्वान पर सोमवार को नगर निगम के क्लर्क सोमवार को तीन दिन की हड़ताल पर चले गए, जिसके चलते नगर निगम का कामकाज प्रभावित हुआ। खासक प्रॉपर्टी टैक्स व प्रॉपर्टी आईडी का ऑनलाइन चल रहा काम रुक गया। इसके चलते घंटों लोगों को लाइन में खड़ा रहना पड़ा। एचकेआरएन के माध्यम से लगे बेलदार व दूसरे कर्मचारियों ने कामकाज संभाला।
विज्ञापन

क्लेरिकल वेलफेयर एसोसिएशन के जिला प्रधान संदीप दांगी ने बताया कि सरकार की अनदेखी से लिपिकीय वर्ग में नाराजगी है। मांगों को लेकर 5 जुलाई से 15 अगस्त 2023 तक र्क्लकों ने लगातार 42 दिनों तक पूर्ण हड़ताल की थी। इसके बाद सरकार ने एक कमेटी गठित करके हड़ताल को स्थगित कराया था। सरकार की तरफ से वादा किया गया था कि हड़ताल के दौरान 35 दिन को ड्यूटी पीरियड माना जाएगा। साथ ही 7 दिन का आकस्मिक अवकाश काटा जाएगा, लेकिन र्क्लकों का 42 दिन का अर्जित अवकाश काट लिया गया। र्क्लकों की मांग की है कि 19 हजार 900 से वेतनमान बढ़ाकर 35 हजार 400 बेसिक किया जाए। जबकि सरकार ने केवल 21 हजार 700 रुपये का नोटिफिकेशन जारी किया है। 28 जुलाई को लिपिकीय वर्ग ने पंचकूला कूच किया था, लेकिन सरकार ने आश्वासन दिया कि 5 अगस्त तक मांगों का समाधान किया जाएगा। इसके बावजूद सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया। ऐसे में 12 से 14 अगस्त तक हड़ताल करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

बाक्स
प्रॉपर्टी टैक्स की फाइल अटकी, आधे क्लर्क हड़ताल पर
हड़ताल के चलते सोमवार को नगर निगम का कामकाज प्रभावित हुआ। सबसे ज्यादा दिक्कत निगम कार्यालय में प्रॉपर्टी आईडी अपडेट कराने या टैक्स की त्रुटियां दूर कराने वालों को हुई। निगम में 41 क्लर्क हैं, जिसमें से 20 हड़ताल पर रहे। इसके चलते नागरिक सुविधा केंद्र में कई काउंटर खाली रहे। ऐसे में एचकेआरएन ने काम संभाला। फिर भी घंटों लोग लाइन में लगे रहे। प्रताप बाजार से आए सुंदरपाल ने बताया कि उसे नो ड्यूज सर्टिफिकेट निकलवाना था, लेकिन एक घंटे तक लाइन में खडे रहे। उधर, उत्तम विहार निवासी सुंदरपाल ने बताया कि उसे प्लाॅट की नई आईडी बनवानी थी, लेकिन काम नहीं हो पा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed