फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Clerk sitting on hunger strike, cursing the government

Rohtak News: भूख हड़ताल पर बैठे लिपिक, सरकार को कोसा

Sun, 23 Jul 2023 02:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jul 2023 02:16 AM IST
विज्ञापन
Clerk sitting on hunger strike, cursing the government
0लघु सचिवालय के गेट पर भूखहड़ताल पर बैठे लिपिक। संवाद
रोहतक। लिपिकों की मांगों को शुक्रवार की वार्ता जब सिरे नहीं चढ़ी तो कर्मचारियों ने शनिवार से धरना स्थल पर भूख हड़ताल शुरू कर दी है। क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी के बैनर तले हड़ताल कर रहे कर्मचारियों ने बताया कि वार्ता अगले दौर में जाने से लिपिक वर्ग में रोष है। इसके चलते प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन

सुभाष पांचाल ने बताया कि जब तक कर्मचारियों की मांग पूरी नहीं होती, तब तक हर जिले से कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठे रहेंगे। शनिवार को दीपिका, नीतू गर्ग, नीरज कुमारी, सुकेश देवी, संजय राठी, नीरज, कृष्ण कुमार, अमित, संदीप, अजीत कुमार लिपिक रोहतक धरनास्थल से भूख हड़ताल पर बैठे। हड़ताल के 18वें दिन सोसाइटी संबंधित भारतीय मजदूर संघ के आदेश पर विरोध प्रदर्शन जारी रहा। हड़ताल की अध्यक्षता जिला प्रधान सुभाष पांचाल ने की। जिला प्रधान ने बताया की जब तक सरकार के साथ वार्ता सफल नहीं हो जाती और सरकार हमारा अधिकार 35400 नहीं देती, तब तक लिपिक वर्ग हड़ताल पर डटे रहेंगे। क्योंकि यह केवल वेतन ही नहीं उनके मान-सम्मान की भी लड़ाई है।
विज्ञापन

हड़ताल में पीडब्ल्यूडी बीएंडआर से राज्य प्रधान जगत सिंह राठी, पीजीआईएमएस से राज्य प्रधान तारीफ सिंह, ओपीएस से संबंधित जिला महासचिव संजय सिंहमार, स्वास्थ्य विभाग से पूर्व महासचिव व वर्तमान संगठन मंत्री ओमपाल सिंह, क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी से महिला राज्य प्रधान शर्मिला हुड्डा ने मंच के माध्यम से सरकार को लिपिकीय वर्ग के अधिकारों के बारे में चेताया और बताया कि सरकार उनके अधिकार जितनी जल्दी हो सके दे दे ताकि लिपिकीय वर्ग अपने काम पर लौटकर आ जाएं। इससे आम जनता को आ रही परेशानियों को दूर किया जा सकेगा। वहीं कर्मचारियों ने रोष जताते हुए कहा कि सरकार लिपिकों को उनके अधिकारों से वंचित रख लिपिक वर्ग और जनता की आंखों में धूल झोंकने का काम कर रही है। सरकारी कार्यालय में काम काज पूरी तरह ठप हो चुका है। राजस्व को नुकसान होता जा रहा है। सभी सरकारी काम पूरी तरह अस्त व्यस्त हैं, इसके लिये पूर्ण रूप से सरकार जिम्मेदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed