फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Clerical class association protested demanding increase in pay scale

रोहतक: वेतनमान बढ़ाने की मांग को लेकर लिपिक वर्ग एसोसिएशन ने किया विरोध प्रदर्शन

Tue, 14 Feb 2023 01:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Feb 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Clerical class association protested demanding increase in pay scale
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक । वेतनमान बढ़ाने की मांग को लेकर लिपिक वर्ग एसोसिएशन के सदस्यों ने सोमवार को शहर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए स्थानीय विधायकों के आवास पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। साथ ही विधानसभा में लिपिकों की आवाज उठाने की मांग की।

लिपिक वर्ग एसोसिएशन के जिला प्रधान संदीप दांगी ने कहा कि लिपिकों को आज भी 19800 वेतन दिया जा रहा है, जिसे 35400 करने की मांग को लेकर पिछले कई दिनों से काली पट्टी बांधकर रोष प्रकट कर रहे है। लेकिन सरकार लिपिकों की मांगों को सुनने के लिए तैयार नहीं है। जब तक सरकार लिपिकों के वेतन को नहीं बढ़ाती, तब तक लिपिक वर्ग का आंदोलन जारी रहेगा। वहीं, पेंशन बहाली संघर्ष समिति व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी यूनियन ने लिपिकों के आंदोलन को अपना समर्थन दिया। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विधायक बीबी बतरा, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, महम विधायक बलराज कुंडू, विधायक शकुंतला खटक व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के आवास पहुंचकर ज्ञापन दिया। साथ ही विधानसभा में लिपिकों की आवाज उठाने की मांग की। इस मौके पर संजय, ओमवीर, संदीप, विनोद, राहुल, दीपेंद्र, हितेश, सचिन, मुकेश, विजय सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed