फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Cleanliness drive conducted in ward 8

Rohtak News: वार्ड 8 में चलाया सफाई अभियान

Mon, 14 Apr 2025 01:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 14 Apr 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness drive conducted in ward 8
13सीटीके24...वार्ड-8 में सफाई करती पार्षद अन्नु सैनी व अन्य। संवाद
रोहतक। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से दिए गए निर्देशों के बाद रविवार को वार्ड-8 की गली में सफाई अभियान चलाया गया। इसमें नगर निगम के कर्मचारी, वार्ड पार्षद, कॉलोनी की महिलाएं और युवा भी इस अभियान में शामिल हुए। वार्ड-8 से पार्षद अन्नु सैनी ने बताया कि प्रधानमंत्री की ओर से चलाया गए स्वच्छ भारत अभियान के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेश पर वार्ड निवासियों के साथ मिलकर वार्ड की गलियों में सफाई अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

इसके बाद वार्ड के निवासी से अपील की गई कि वह भविष्य में भी अपने घर, गली, मोहल्ला, वार्ड व शहर को स्वच्छ रखने के लिए किसी सफाई अभियान का इंतजार न करें, बल्कि हर दिन को स्वच्छता अभियान मानें। इस मौके पर वरुण सैनी, दीपक सैनी, आरपी सैनी, राहुल, रोहित, संजीव मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, महाराजा अग्रसेन मंडल की ओर से रविवार को रविंद्र पार्क में महापुरुष बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर प्रतिमा की साफ-सफाई की गई। मनीष शर्मा ने बताया कि हमें अपनी आने वाली युवा पीढियों को ये संदेश देना चाहिए कि महापुरुषों को याद कर उनके बताए हुए रास्ते पर चलकर अपने देश को आगे ले जाना चाहिए। इसलिए महापुरुष बाबा साहब की प्रतिमा की साफ-सफाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed