{"_id":"660480fd2698af2ece0ccfe7","slug":"clean-drinking-water-is-not-available-to-the-people-even-a-few-steps-away-from-the-water-house-rohtak-news-c-17-roh1020-389919-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: जलघर से चंद कदम दूर भी लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: जलघर से चंद कदम दूर भी लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध नहीं
Thu, 28 Mar 2024 01:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 28 Mar 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अपने जलघर एक से चंद कदम दूर दुर्गा कॉलोनी व प्रेम नगर मेंं भी स्वच्छ पेयजल उपलब्ध नहीं करवा पा रहा है। विभाग की जर्जर हो चुकी पुरानी पेयजल लाइनों से दूषित पेयजल घरों तक पहुंच रहा है। इस संबंध में स्थानीय लोगों की शिकायत पर भी अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
अब परेशान लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्या का समाधान नहीं होता है तो वह उपायुक्त से मिलेंगे और सीएम विंडो पर शिकायत करेंगे। विभाग एक समय पानी सप्लाई दे रहा है, लेकिन उसमें भी दूषित पेयजल से लोगों का जीना दूभर हो चुका है। दुर्गा कॉलोनी निवासी रामकिशन, विरेंद्र राठी, सुलोचना, नरेश, अजीत आदि ने रोष जताते हुए कहा कि बदबूदार पानी आने से जीना हराम हो गया है। यदि पाइप लाइन नहीं बदली जाती तो यहां बीमारी फैलने का खतरा है। अगर विभाग समस्या का स्थायी समाधान कर दे तो दूषित पेयजल की समस्या दोबारा से नहीं होगी। क्योंकि कुछ जगहों पर पुरानी पाइपलाइन के चलते यह समस्या बनी हुई है।
तिलक नगर, देव कॉलोनी, शिवाजी कॉलोनी, उत्तम नगर, रामगोपाल कॉलोनी का दिल्ली रोड की तरफ वाला एरिया व पुराने शहर में यह समस्या बनी हुई है। इस संबंध में उप मंडल अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि यदि विभाग की लाइन खराब होगी तो हम बदलवा देंगे। यदि उपभोक्ताओं की निजी लाइन पुरानी हो गई है तो उन्हें ही बदलवाना होगा।
विज्ञापन
ग्रामीण एरिया में एक दिन छोड़कर दिया जा रहा पानी
बोहर, गढ़ी बोहर निवासी जगमेंद्र, रतिया, अजीत व सुरेश ने बताया कि ग्रामीण एरिया में विभाग की ओर से एक दिन छोड़कर एक समय ही पानी दिया जाता है। बहुत बार देखने में आया कि दो दिन बाद भी पानी की सप्लाई दी जाती है। इसके चलते लोगों को बाहर से ही पानी के टैंकर मंगवाकर पानी की पूर्ति करनी पड़ती है।
वर्जन
इस तरह की कोई शिकायत आई है तो उस पर अधिकारियों ने जरूर कोई कार्रवाई की होगी। अगर शिकायत पर कार्रवाई नहीं है तो इसकी जांच की जाएगी। जहां भी समस्या है, वहां का तुरंत समाधान करवाया जाएगा।
- आरके शर्मा, अधीक्षण अभियंता, जनस्वास्थ्य व अभियांत्रिकी विभाग