फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Classes in colleges from today, open counseling tomorrow

Rohtak News: कॉलेजों में कक्षाएं आज से, ओपन काउंसिलिंग कल

Mon, 24 Jul 2023 02:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 02:35 AM IST
विज्ञापन
Classes in colleges from today, open counseling tomorrow
रोहतक।
विज्ञापन

स्कूल की दहलीज लांघ कर पहली बार कॉलेज में कदम रखने वाले विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। सोमवार से उनकी पढ़ाई भी शुरू हो रही है। प्रदेश के कॉलेजों में चल रही उच्च शिक्षा विभाग की ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया समाप्त हो गई है। अब कक्षाएं शुरू हो रही हैं। इसके लिए कॉलेज भी तैयार नजर आ रहे हैं।
कॉलेजों में साेमवार से नए सत्र के विद्यार्थियों की कक्षा शुरू हो रही है। इसे लेकर विद्यार्थी जितने उत्साहित हैं, उतना ही कॉलेज प्रशासन भी तैयार है। नए विद्यार्थियों का कॉलेज में पहले दिन स्वागत जान-पहचान से हो सकता है। संस्थान में नए दोस्तों से परिचय के साथ वहां की सुविधाओं व व्यवस्था को जानने का भी अवसर मिलेगा। यही नहीं, शिक्षकों ने भी अपना टाइम टेबल तैयार करते हुए उसे अंतिम रूप देने की तैयारी कर ली है। इसे प्राचार्य से सोमवार को मंजूरी के बाद विद्यार्थियों को जारी किया जा सकता है। इसके बाद विद्यार्थियों को उसी क्रम में नियमित रूप से पढ़ाई के आना होगा। शिक्षकों की मानें तो विद्यार्थियों के लिए कक्षा में उपस्थिति अनिवार्य है। इसी के आधार पर वे परीक्षा में बैठ पाएंगे। उपस्थिति कम होने पर वे परीक्षा से वंचित रह सकते हैं। ऐसे में पहले ही दिन से कक्षा में जाना और पढ़ाई करना बेहतर है।
विज्ञापन


कॉलेज में सोमवार से कक्षाएं शुरू हो रही हैं। कक्षाओं में शैक्षणिक कार्य सुचारू रूप से चलाने के लिए टाइम टेबल तैयार कर लिया गया है। इसे सोमवार को ही विद्यार्थियों के साथ साझा कर दिया जाएगा। विद्यार्थी पहले ही दिन से कक्षा में आना सुनिश्चित करें व अध्ययन पर ध्यान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. दिनेश सहारण, प्राचार्य, पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय।

पीजी कोर्सों में दाखिले के लिए आवेदन का अंतिम दिन आज
पीजी कोर्सों में दाखिला प्रक्रिया के तहत 24 जुलाई सोमवार को आवेदन का अंतिम दिन है। विद्यार्थी शाम तक अपना आवेदन जमा करा कर दाखिला प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। आवेदनों की जांच का काम 25 जुलाई तक समाप्त हो जाएगा। इसके बाद उच्च शिक्षा विभाग 28 जुलाई को पहली मेरिट सूची जारी करेगा। इस सूची में नाम दर्ज कराने वाले विद्यार्थी 29 से 31 जुलाई तक फीस जमा करा कर अपनी सीट सुरक्षित कर सकते हैं। कक्षाएं एक अगस्त से शुरू होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed