फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Clash between coffee house operators over customers, attempt to crush them with car

Rohtak News: कॉफी हाउस संचालकों के बीच ग्राहकों को लेकर खींचतान, कार से कुचलने का प्रयास

Thu, 09 May 2024 02:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Clash between coffee house operators over customers, attempt to crush them with car
माॅडल टाउन में दो कॉफी हाउस संचालकों के बीच ग्राहकों को लेकर खींचतान चल रही है। इसके चलते कार से टक्कर मारकर एक ने दूसरे काॅफी कॉर्नर संचालक को कुचलने का प्रयास किया गया। पुलिस ने घायल रवि निवासी हिसार की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, हिसार जिले के गांव संदलाना निवासी रवि ने बताया कि उसने एक साल से माॅडल टाउन में तिकोना पार्क के नजदीक कॉफी काॅर्नर खोल रखा है। नजदीक ही दूसरा युवक कॉफी स्टाॅल लगाता है। दोनों कॉफी काॅर्नर संचालकों के बीच लंबे समय से खींचतान चल रही है। रवि का कहना है कि दूसरे काॅफी हाउस पर काम करने वाला युवक रिंकू, संचालक सचिन निवासी आहुलाना-मदीना, सोनीपत उसे कई दिन से परेशान कर रहे थे। जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे। 7 मई को करीब 12 बजकर 40 मिनट पर वह कॉफी कार्नर से बाइक पर घर जा रहा था। रास्ते में किशनपुरा रोड पर सफेद रंग की कार पीछे से आई और उसे ओवरटेक किया। अचानक ओवरटेक से वह घबरा गया। आगे कार यूटर्न लेकर उसकी तरफ आई और बाइक को सीधी टक्कर मार दी। वह सड़क पर गिर गया। बाइक का शीशा टूट गया। राहगीरों ने उसे अस्पताल में दाखिल कराया। सूचना पाकर पुलिस पीजीआई पहुंची और घायल के बयान दर्ज किए। घायल रवि ने आरोप लगाया कि साथ के काॅफी काॅर्नर चलाने वाले रिकूं, सचिन मलिक व माने ने षड्यंत्र रचकर कार से टक्कर मारकर उसकी हत्या का प्रयास किया है, ताकि हत्या को हादसा बनाया जा सके। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रहे हैं। जल्द आरोपियों को तथ्यों के आधार पर काबू किया जाएगा। अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। - इंस्पेक्टर जगबीर सिंह, प्रभारी थाना सिविल लाइन
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed