फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Claims proved to be ineffective, number of children in government schools reduced

Rohtak News: दावों का निकला दम, सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या हो गई कम

Tue, 28 May 2024 05:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 28 May 2024 05:37 AM IST
विज्ञापन
Claims proved to be ineffective, number of children in government schools reduced
झज्जर। सरकारी स्कूलों में छात्र संख्या बढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग तमाम कोशिशें कर रहा है। स्कूलों में बेहतर सुविधाएं देने का दम भरा जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद अभिभावक निजी स्कूलों पर अधिक भरोसा कर रहे हैं। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा रहा है कि जिले के सरकारी स्कूलों में नामांकित छात्रों की संख्या पिछले शैक्षिक सत्र की तुलना में 2828 कम हो गई है। पिछले साल सरकारी स्कूलों में बाल वाटिका से बारहवीं कक्षा तक छात्र संख्या का आंकड़ा 56426 था, लेकिन इस बार अब तक छात्र संख्या 53546 तक पहुंची है।
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों का इस साल दसवीं और बारहवीं कक्षा का वार्षिक बोर्ड परिणाम भी बेहतर आया है, लेकिन उसके बावजूद भी इस साल लोगों का रुझान सरकारी स्कूलों की बजाय निजी स्कूलों की तरफ ही रहा है। पिछले साल के मुकाबले इस साल भी 2828 दाखिले सरकारी स्कूलों में कम हुए हैं। जिले के सभी पांचों ब्लाकाें में पिछले साल के मुकाबले दाखिले कम हैं। बहादुरगढ़ खंड में पिछले साल के मुकाबले 480, बेरी खंड में 609, झज्जर ब्लाक में 1145, मातनहेल खंड में 437, साल्हावास ब्लाक में 209 दाखिले अभी कम हैं।
विज्ञापन

राहत की बात यह है कि बाल वाटिका, चौथी, आठवीं और नौवीं कक्षा में इस बार पिछले साल के मुकाबले दाखिले बढे़ हैं। पिछले साल बालवाटिका में 1007 बच्चे थे, लेकिन इस बार छात्र संख्या बढ़कर 1309 तक पहुंच गई है। इसी प्रकार से चौथीं कक्षा में पिछले साल 4424 बच्चे दाखिल हुए थे जबकि इस बार अब तक 4588 बच्चों ने दाखिला ले लिया है। इसी प्रकार से आठवीं कक्षा में पिछले साल 4955 बच्चे थे, लेकिन इस बार यह संख्या बढ़कर 5302 तक पहुंच चुकी है। ऐसे ही नौवीं कक्षा में पिछले साल 5052 बच्चों ने दाखिला लिया था, लेकिन इस बार यह संख्या बढ़कर 5135 हो गई है। स्कूल शिक्षा निदेशालय की तरफ से इस साल 13 प्रतिशत छात्र संख्या बढ़ाने का लक्ष्य जिला अधिकारियों को दिया गया था, लेकिन यह लक्ष्य अभी कोसों दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लाॅक अनुसार छात्र संख्या
ब्लाक 2023-24 2024-25 (अब तक)
बहादुरगढ़ 23343 22863
बेरी 7038 6429
झज्जर 14101 12956
मातनहेल 7468 7031
साल्हावास 4476 4267

कक्षा अनुसार छात्र संख्या
कक्षा 2023-24 2024-25
बाल वाटिका 1007 1309
पहली 2492 2190
दूसरी 3546 2867
तीसरी 4497 3811
चौथी 4424 4588
पांचवीं 4652 4560
छठीं 4888 4588
सातवीं 5279 4918
आठवीं 4955 5302
नौवीं 5052 5135
दसवीं 5478 4830
11वीं 4946 4714
12वीं 5210 4734
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed