फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Claims of exam without copying failed, 15 copycats caught in Hindi paper

नकल विहीन परीक्षा के दावे फेल, हिंदी के पेपर में पकड़े 15 नकलची

Thu, 31 Mar 2022 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Claims of exam without copying failed, 15 copycats caught in Hindi paper
हिंदी की परीक्षा देकर बाहर निकलने पर उत्तर का मिलान करती छात्राएं। अमर उजाला
रोहतक। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की कक्षा 12वीं और 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो गई। पहले दिन 12वीं का हिंदी का पेपर हुआ। लेकिन पहले ही दिन व्यवस्थाओं की पोल खुल गई। डोभ के स्कूल में परीक्षार्थियों को टाट पट्टी पर बैठकर परीक्षा देनी पड़ी। वहीं बोर्ड की नकल विहीन परीक्षा के दावे फेल हो गए। मातृभाषा के पेपर में ही 15 परीक्षार्थी नकल करते पकड़े गए। प्रशासनिक और विभागीय अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी।
विज्ञापन

कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा एक ही पाली में हो रही हैं। बुधवार सुबह साढे़ 12 से ढाई बजे तक 12वीं का हिंदी का पेपर था। परीक्षार्थी सुबह साढे़ 11 बजे से ही केंद्रों पर पहुंचने शुरू हो गए थे। तलाशी के बाद उन्हें अंदर प्रवेश दिया गया। परीक्षा केंद्र के अंदर भी तलाशी हुई। उड़नदस्तों ने कई परीक्षा केंद्रों पर छापा मारा।
विज्ञापन

एसडीएम राकेश कुमार ने डोभ परीक्षा केंद्र पर निरीक्षण किया। यहां पर कई परीक्षार्थी फर्नीचर की बजाय टाट पट्टी पर बैठकर परीक्षा दे रहे थे। एसडीएम ने परीक्षा कक्ष में निरीक्षण किया। एसडीएम ने बताया कि उन्होंने निरीक्षण किया है। परीक्षार्थी को टाट पट्टी पर बैठाने के नियम की जानकारी उन्हें नहीं है। इस संबंध में बात करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को फोन किया गया लेकिन फोन रिसीव नहीं हो सका। उधर, बोर्ड द्वारा बनाए गए कंट्रोल रूम से बताया गया कि परीक्षा के पहले दिन जिले में 15 परीक्षार्थियों को नकल करते पकड़ा गया है। उड़न दस्तों ने ये कार्रवाई की है। उधर कुछ परीक्षा केंद्रों के बाहर परीक्षार्थियों के अभिभावकों की भीड़ भी नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 बजे के बाद मिले प्रश्न पत्र
बोर्ड ने प्रश्न पत्रों की गोपनीयता बनाए रखने के लिए परीक्षा से दो घंटे पहले ही प्रश्न पत्रों का वितरण किया। वैश्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बनाए गए संकलन केंद्र से सुबह आठ बजे सांपला और महम के उप संकलन केंद्रों को प्रश्न पत्र दिए गए। जहां से उन क्षेत्रों के परीक्षा केंद्रों को प्रश्न पत्र वितरण हुआ। रोहतक क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों को 10 बजे के बाद प्रश्न पत्र दिए गए। वहां के अधीक्षकों को शिक्षा विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में प्रश्न पत्र दिए गए।
पेपर छूटते ही लगा जाम
शहर के अंदर कई परीक्षा केंद्र गली के अंदर हैं। परीक्षा समाप्त होने के बाद जब परीक्षार्थी बाहर निकले तो भीड़ की वजह से वहां जाम के हालात बन गए। केंद्र पर तैनात पुलिस कर्मियों ने जाम खुलवाया और व्यवस्था संभाली। यही हालत शहर के कई अन्य केंद्राें के बाहर भी देखने को मिली।

बहुत आसान आया पेपर
वैश्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की शिक्षिका सीमा ने बताया कि इस बार हिंदी के पेपर में 40 बहु विकल्पीय प्रश्न आए हैं। ऐसा पहली बार हुआ है। कोरोना की वजह से ऐसा किया गया हैँ। हिंदी के पेपर में काव्य खंड ओर गद्य खंड दो भाग होते हैं। दोनों में सात सात नंबर के कुल 14 नंबर के बहु विकल्पीय प्रश्न आते हैं लेकिन इस बार 40 प्रश्न आए हैं। अभिव्यक्ति माध्यम वाले प्रश्न बहुत ही आसान आए हैं। अधिकांश परीक्षार्थियों ने पेपर काफी आसान बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed