फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Claims of crop procurement are sky high, arrangements are on the ground

Rohtak News: फसल खरीद के दावे आसमान पर, व्यवस्था जमीन पर

Sat, 28 Mar 2026 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Claims of crop procurement are sky high, arrangements are on the ground
03 महम मंडी में बिकने के लिए आई सरसों  संवाद
- मंडी में शेड, पेजयल, बिजली, सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरे, मशीनें, तौल कांटे की व्यवस्था सिर्फ कागजों में
विज्ञापन

- बारदाना और तिरपाल तक नहीं पहुंचा, आज से होनी है सरसों खरीद
- किसान एमएसपी रेट 6200 रुपये प्रति क्विंटल से 300 रुपये अधिक रेट पर प्राइवेट बेच रहे सरसों
फोटो : 30

माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। जिले की मंडियों में सरसों की खरीद शनिवार से आधी-अधूरी तैयारी के साथ शुरू हो रही है। मंडी में न तो अब तक बारदाना पहुंचा है और न ही बारिश से फसल बचाने के लिए तिरपाल की व्यवस्था हो पाई है। खरीद एजेंसी तक मंडी नहीं पहुंची है। हालांकि, मार्केट कमेटी सचिव दीपक लोहचब का दावा है कि मंडी में शेड, पेजयल, बिजली, सुरक्षा, सीसीटीवी, मशीनें, कांटे व गेट पास की व्यवस्था दुरुस्त है।
मंडी में गेहूं की आवक में अभी सात से दस दिन का समय लगने की उम्मीद है। मंडी में पहुंच रही सरसों एमएसपी रेट 6200 रुपये प्रति क्विंटल से अधिक 6500 रुपये प्रति क्विंटल निजी तौर पर खरीदी जा रही है।
विज्ञापन


अनाज मंडी रोहतक में फसल भरने के लिए बारदाना अभी नहीं पहुंचा है। बारिश से फसल बचाने के लिए तिरपाल की व्यवस्था आढ़तियों के भरोसे रहेगी। मंडी प्रशासन ने आढ़तियों को व्यवस्था बनाने के लिए कहा है। मंडी में सरसों की आवक शुरू हो गई है। अभी अब कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

500 क्विंटल से ज्यादा सरसों आ चुकी है। सरकारी खरीद से पहले ही निजी तौर पर एमएसपी से अधिक दाम पर सरसों खरीदी जा रही है। किसान भी अभी मंडी का रुख नहीं कर रहा है।

मार्केट कमेटी सचिव ने कहा कि मंडी व खरीद केंद्र पर किसानों के लिए गेट पास बनवाना अनिवार्य है। इसके बगैर फसल मंडी में नहीं जाएगी। गेट पास के साथ किसी बायोमेट्रिक हाजिरी लगेगी। यहीं ट्रैक्टर-ट्राॅली की फोटो ली जाएगी इसलिए किसान गेट पर ही अपना पास बनवाने के साथ अन्य औपचारिकताएं पूरी करके ही अंदर आएं।

वर्जन
सरसों खरीद की तैयारी पूरी है। मंडी में 20 मशीनें हैं। व्यवस्था बनाने के लिए 20 से ज्यादा कर्मचारी तैनात किए गए हैं। किसानों को गेट पर ही पास जारी किया जाएगा। इसी के जरिए खरीद होगी।
- दीपक लोहचब, सचिव, मार्केट कमेटी

------------
सांपला मंडी में सरकारी खरीद की नहीं तैयारी

फोटो 2। मंडी में सरसों की सफाई करते हुए।

सांपला। अनाज मंडी में अभी खरीद को लेकर इंतजाम अधूरे नजर आ रहे हैं। सरसों की आवक शुरू हो गई है। मार्केट कमेटी प्रशासन का कहना है कि सरकारी खरीद को लेकर अभी तक कोई नोटिफिकेशन नहीं पहुंचा है। किसान प्राइवेट खरीदारों की ओर रुख कर रहे हैं। शुक्रवार को मंडी करीब 20 क्विंटल सरसों बिक्री के लिए पहुंची। फसल में नमी होने के कारण कुछ किसान मंडी में ही फसल सुखा रहे हैं। खरीद हैफेड या वेयरहाउस करेगा। मंडी में बारदाना नहीं पहुंचा है। इधर, व्यापारियों ने सरकारी रेट से अधिक भाव में सरसों खरीदनी शुरू कर दी है। सांपला मंडी में शुक्रवार को मंडी के प्रवेश द्वार से लेकर अंतिम छोर तक आठ सीसीटीवी कमरे लगाए जा रहे हैं। संवाद
-------------

महम मंडी में भी सरसों खरीद की अधूरी तैयारी
महम। बाजार में सरसों एमएसपी से तीन सौ रुपये तक ज्यादा दाम पर बिक रही है, इसलिए किसान मंडी के बजाय बाहर अपनी फसल बेच रहे हैं। किसान जोगिंदर जग्गू, जीतू मेंबर, कर्मवीर ने बताया कि मंडी में अभी खरीद शुरू नहीं की गई है। बाजार में सरसों का अच्छा भाव मिल रहा है इसलिए सरकारी भावों पर कम ही किसान सरसों बेचेंगे। मंडी में आने वाले किसानों की सरसों आढ़ती व अन्य मिल संचालक खरीद कर रहे हैं।


मार्केट कमेटी सचिव डॉ. दीपक चौधरी का कहना है कि शनिवार से होने वाली सरसों की खरीद के लिए मंडी प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। अभी खरीद एजेंसियां नहीं पहुंच सकी हैं। शेड, पीने का पानी, गेट पास के लिए तैयारियां पूरी है। गेहूं की आवक व खरीद एक अप्रैल के बाद ही होगी।

फोटो 02 महम मंडी में सरसों को खरीद कर कट्टों में पैक किया गया। संवाद

03 महम मंडी में बिकने के लिए आई सरसों। संवाद

03 महम मंडी में बिकने के लिए आई सरसों  संवाद

03 महम मंडी में बिकने के लिए आई सरसों  संवाद

03 महम मंडी में बिकने के लिए आई सरसों  संवाद

03 महम मंडी में बिकने के लिए आई सरसों  संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed