फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Civil line station in charge sent on leave, DSP asked for two days time for investigation

Rohtak News: सिविल लाइन थाना प्रभारी भेजे गए छुट्टी पर, डीएसपी ने जांच के लिए दो दिन का समय मांगा

Fri, 28 Apr 2023 01:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Apr 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Civil line station in charge sent on leave, DSP asked for two days time for investigation
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। अशोका चौक पर पान व तंबाकू विक्रेता से मिलने गए भाजपा कार्यकर्ता अंकुर नागपाल को जबरन थाने में बैठाने के मामले में सिविल लाइन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अरविंद को जांच पूरी होने तक छुट्टी पर भेज दिया गया है। साथ डीएसपी डॉ. रवींद्र ने जांच के लिए दो दिन का समय मांगा है। जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है।
बुधवार रात को सिविल लाइन थाना पुलिस ने अशोका चौक पर एक दुकान पर छापा मारा। शक था कि दुकानदार प्रतिबंध तंबाकू बेचता है। पुलिस उसे थाने में ले गई। सूचना पाकर भाजपा कार्यकर्ता अंकुर नागपाल अपने तीन साथियों के साथ थाने में पहुंचा।
विज्ञापन

आरोप है कि पुलिस ने अंकुर व उसके साथियों को जबरन बैठा लिया। मोबाइल कब्जे में लेकर अभद्रता की। यहां तक पानी पीने तक नहीं जाने दिया। तीन घंटे बाद जब उनको छोड़ा तो अंकुर ने पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर के बेटे हिमांशु ग्रोवर को फोन किया। इसके बाद भाजपा पार्षद राधेश्याम ढल, सुरेश किराड़, पूर्व पार्षद अशोक खुराना, पालिका बाजार के प्रधान गुलशन निझावन, किला रोड के व्यापारी नेता दीपक पुनियानी, हैप्पी अनेजा व अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता थाने में पहुंचे गए। उनका आरोप है कि थाना प्रभारी ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसके बाद डीएसपी महेश कुमार आए। उन्होंने भी लिखित शिकायत ली, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। थाना प्रभारी पिछले रास्ते से बाहर चले गए। इससे नाराज भाजपा कार्यकर्ता एसपी आवास के बाहर धरने पर बैठ गए। सुबह करीब चार बजे तक हंगामा चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी डॉक्टर रवींद्र मौके पर पहुंचे और भाजपा कार्यकर्ताओं से बात की। साथ ही भरोसा दिया कि सुबह एसपी से बात करके कार्रवाई करेंगे। जांच के लिए कम से कम दो दिन का समय दिया जाए। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ता शांत हुए और घर चले गए।
....
सिविल लाइन थाना प्रभारी को छुट्टी पर भेज दिया है। उनकी जगह अतिरिक्त थाना प्रभारी एसआई सुरेंद्र सिंह थाने की कमान संभालेंगे। साथ ही मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

डॉ.रवींद्र कुमार, डीएसपी
मैं चुनावी ड्यूटी के चलते जालंधर आया हुआ हूं। भाजपा कार्यकर्ता से अभद्र व्यवहार का पता चला है। इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं होगा। पुलिस अधिकारियों को अपना व्यवहार सुधारना चाहिए।
मनीष ग्रोवर, पूर्व मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed