फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   City residents are not showing interest in self-certifying property ID.

Rohtak News: प्रॉपर्टी आईडी स्वयं प्रमाणित करने में रुचि नहीं दिखा रहे शहरवासी

Sun, 21 Apr 2024 05:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 21 Apr 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
City residents are not showing interest in self-certifying property ID.
महम।
विज्ञापन

सरकार की योजना के अनुसार शहरवासी अपनी प्रॉपर्टी आईडी स्वयं अपने फोन पर प्रमाणित कर सकते हैं। इसमें सबसे पहले यूएलबी हरियाणा की वेबसाइट पर जाना होता है। इसके अनेक फायदे हैं। लेकिन प्रॉपर्टी मालिक इसमें रुचि नहीं दिखा रहे हैं।

इसके बाद नगर पालिका सचिव नवीन नांदल की ओर से गृहकर शाखा इंचार्ज तीर्थ कुमार के नेतृत्व में पांच टीमों का गठन किया है जो डोर-टू-डोर जाकर सभी वार्डों में संपत्ति सूचना स्वतः प्रमाणित करने का कार्य कर रही हैं। टीम आम जन को इस बारे जागरूक कर रही है कि प्रॉपर्टी आईडी को सेल्फ सर्टिफाइड करने उपरांत ही व्यक्ति सरकार द्वारा दी जाने वाली छूट प्राप्त कर सकता है व भविष्य में संपत्ति के मालिकाना हक संबंधित समस्याओं से बचने के लिए संपत्ति का सेल्फ सर्टिफिकेशन करना जरूरी है। प्रॉपर्टी आईडी सेल्फ सर्टिफिकेशन करने बाद कोई अन्य व्यक्ति किसी व्यक्ति का अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं निकाल सकता ।छुट्टी के दिन भी नपा टीमें डोर-टू-डोर जाकर लोगों की प्रॉपर्टी को स्वयं प्रमाणित करने का कार्य कर रही हैं। नपा सचिव ने बताया कि किसी भी व्यक्ति को प्रॉपर्टी बारे कोई भी दिक्कत है तो कार्य दिवस पर नगर पालिका में आकर अपनी प्रॉपर्टी की दुरुस्ती करवा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed