{"_id":"64cab49677dee53d2d06bd64","slug":"city-dwellers-will-now-get-water-for-22-days-instead-of-15-rohtak-news-c-17-roh1018-214463-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: शहरवासियों को अब 15 की जगह 22 दिन पानी मिलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: शहरवासियों को अब 15 की जगह 22 दिन पानी मिलेगा
विज्ञापन
रोहतक। शहरवासियों के पीने के पानी की समस्या अब जल्द ही दूर होने वाली है। लोगों की समस्याओं को भाजपा नेताओं ने बुधवार को चंडीगढ़ स्थित सीएम आवास में मुख्यमंत्री के सामने रखा। बताया कि कैसे लोग पानी, परिवार पहचान पत्र, प्रॉपर्टी आईडी से लेकर टैक्स की त्रुटियों को लेकर परेशान हैं। एक माह में 15 दिन ही जवाहर लाल नेहरू कैनाल से पानी मिल पाता है। मौके पर ही सिंचाई विभाग ने पब्लिक हेल्थ को भालौठ ब्रांच में पंप लगाकर सात दिन पानी सप्लाई की अनुमति दी। रोहतक शहर के अलावा महम, गढ़ी सांपला, किलोई व कलानौर के भाजपा नेताओं व खास कार्यकर्ताओं ने विकास कार्यों में रह गई कमियां भी सीएम को गिनाई। इसके अलावा चारा मंडी में दुकानों के आवंटन, सीवरेज से लेकर बुढ़ापा पेंशन की समस्याएं भी रखी गई। परिवार पहचान पत्र, प्रॉपटी आईडी, टैक्स से लेकर पेयजल, सीवरेज व दूसरी समस्याओं को लेकर जल्द मुख्यालय से अधिकारी ऑनलाइन स्थानीय अधिकारियों से पार्षदों के सामने सवाल-जवाब करेंगे।
साल 2024 में पहले लोकसभा व फिर विधानसभा चुनाव होने हैं। इतना ही नहीं नगर निगम मेयर व पार्षदों का कार्यकाल भी दिसंबर आखिर सप्ताह में पूरा हो जाएगा। ऐसे में विकास कार्यों को लेकर सरकार ने अपना ग्रियर बदल लिया है। हर दृष्टिकोण से प्रयास किया जा रहा है कि अधूरे विकास कार्यों को जल्द पूरा किया जाए। साथ ही जो कमियां रह गई हैं। उनको दूर किया जाए। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के चंडीगढ़ स्थित संत कबीर कुटीर पर बुधवार को रोहतक लोकसभा के सभी नौ हलकों के चयनित नेता व कार्यकर्ताओं को बुलाया गया। रोहतक शहर, महम, गढ़ी सांपला-किलोई व कलानौर हलके से नेता व कार्यकर्ताओं ने अपनी-अपनी मांगों को रखा। इसकेसाथ ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को अवगत कराया। प्रशासनिक या बजट की अनुमति साथ-साथ दी गई।
यह गए मुख्यमंत्री से मिलने
रोहतक शहर : पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, सीनियर डिप्टी मेयर राजकमल सहगल, पूर्व पार्षद अशोक खुराना, पूर्व चेयरमैन प्रतिभा सुमन व जिला अध्यक्ष रणबीर ढाबा, वहीं मेयर मनमोहन गोयल धार्मिक कार्य में व्यस्त होने के कारण नहीं जा सके।
विज्ञापन
कलानौर सुरक्षित सीट : पूर्व पार्षद सूरजमल किलोई, पूर्व मेयर रेनू डाबला, भाजपा नेता रमेश भटिया, उदयभान मलिक, हरीश कौशिक व हल्का प्रभारी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष अजय बंसल।
गढ़ी सांपला-किलोई - भाजपा नेता सतीश नांदल, डाॅक्टर दिनेश घिलौड़ व जिला परिषद की चेयरपर्सन मंजू हुड्डा।
महम : विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी शमशेर खरकड़ा, प्रदेश सह प्रवक्ता शमशेर खरक, महंत सतीश दास व मीना वाल्मीकि।
दो प्रतिशत मंडी फीस हटाने पर चर्चा
भाजपा नेताओं ने बताया कि दो प्रतिशत मंडी फीस वसूली जाती है, जिसका असर ग्राहकों पर पड़ता है। इसमें एक प्रतिशत मार्केट फीस व एक प्रतिशत एचआरडीएफ फीस होती है। इस फीस को खत्म करने पर विचार किया जा रहा है। कोई अड़चन न आई तो खुद मुख्यमंत्री इसकी घोषणा करेंगे।