फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   city dipped in darkness due to rain and storm

तेज हवा और बारिश से रातभर अंधेरे में डूबा रहा शहर

Sat, 05 Oct 2019 02:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 02:50 AM IST
विज्ञापन
city dipped in darkness due to rain and storm
तेज हवा के साथ बारिश होने की वजह से वीरवार की रात से शुक्रवार तड़के तक शहर के अधिकांश इलाकों में अंधेरा छाया रहा। कहीं ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई तो कहीं पेड़ गिरने की वजह से बिजली के तार टूट गए। शुक्रवार करीब दो बजे सेक्टर एक के एक हिस्से में बिजली सप्लाई चालू हुई वहीं, माता दरवाजा और गोपाल कालोनी में लो वोल्टेज की समस्या दूर हुई।
विज्ञापन

वीरवार की रात एकाएक तेज हवा चलने के साथ झमाझम बारिश हुई जिसकी वजह से शहर की बिजली आपूर्ति व्यवस्था लड़खड़ा गई। सेक्टर एक, सेक्टर-दो, सेक्टर तीन, सेक्टर चार, सेक्टर 14, मस्तनाथ नगर, अस्थल बोहर, रामगोपाल कालोनी, तेज कालोनी, शीला बाईपास चौराहा, डीएलएफ कालोनी, माता दरवाजा, पाड़ा मोहल्ला, बड़ा बाजार, देव कालोनी, जवाहर नगर, तिलियार, झज्जर रोड़, सुखपुरा चौक, प्रेम नगर, सुभाष नगर, मेडिकल मोड़ आदि की बिजली गुल हो गई। जिससे शहर में अंधकार छा गया। बारिश थमाने के बाद बिजली निगम की टीमें बिजली सप्लाई चालू करने के लिए निकली। जिसकी वजह से कहीं तीन बजे तो कहीं चार बजे बिजली सप्लाई बहाल हो सकी। वहीं, सेक्टर एक में एक स्थान पर पेड़ बिजली के तारों पर गिर गया। रात के समय जब पेड़ नहीं हट सका तो बिजली निगम कर्मियों ने शेष हिस्से में बिजली सप्लाई चालू कर दी। शुक्रवार की सुबह जब टीम पहुंची तो पेड़ पर मधु मक्खी का छत्ता लगा देख किसी की भी हिम्मत तार निकालने की नहीं हुई। इसके बाद जेसीबी मशीन की मदद से पेड़ को हटाया गया तब कहीं जाकर दोपहर दो बजे बिजली सप्लाई चालू हो सकी। वहीं, ट्रांसफार्मर में खराबी आने की वजह से माता दरवाजा और गोपाल कालोनी में लो वोल्टेज की समस्या पैदा हो गई, जो शुक्रवार दोपहर में तीन बजे तक सही हो सकी। वहीं, बारिश के बाद बिजली कंट्रोल रूम पर 282 शिकायतें दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed