फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Chuliana's youth was robbed of 18 thousand rupees by injecting

चुलियाणा के युवक को सुआ मारकर 18 हजार रुपये लूटे

Sat, 24 Jul 2021 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Chuliana's youth was robbed of 18 thousand rupees by injecting
दिल्ली रोड पर मस्तनाथ संस्थान के बाहर तीन युवकों ने चुलियाणा निवासी युवक पर सुआ से वारकर 18 हजार रुपये लूट लिए। साथ ही आरोपियों ने कार के टायरों में सुआ मारकर पंक्चर कर दिया। आईएमटी थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

आईएमटी थाना प्रभारी एसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि चुलियाणा गांव निवासी आशीष ने दी शिकायत में कहा कि वह रोहतक की गैस एजेंसी में काम करता है। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 7 बजे कार में सवार होकर रोहतक आ रहा था। जब मस्तनाथ के गेट नंबर 2 के पास पहुंचा तो सामने से आ रही वैगनार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसकी कार का साइड वाला शीशा टूट गया। वह कार का टूटा शीशा उठाने के लिए नीचे उतरा तो वैगनआर कार से तीन युवक उतरे और बर्फ तोड़ने वाला सुआ से उसके पेट व छाती पर वार कर दिया। उसने किसी तरह भागकर जान बचाई और ऑटो में सवार होकर पीजीआई पहुंचा। युवक ने बताया कि आरोपी उसकी कार के शीशे तोड़कर 18 हजार रुपये की नकदी, मोबाइल फोन व दूसरे कागजात भी ले गए। जाते समय कार के चारों टायरों में बर्फ तोड़ने वाला सुआ मारकर पंक्चर कर दिया और गाड़ी की एलईडी तोड़ दी। पुलिस को जांच में आरोपियों की कार का नंबर मिल गया। जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए खेड़ी साध निवासी सुशील व भगवतीपुर निवासी अजय को गिरफ्तार किया गया है। जबकि तीसरा आरोपी अभी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed