{"_id":"6a19f7ad56831bced6082a04","slug":"chinki-died-hoping-to-save-her-relationship-she-had-agreed-to-live-with-her-husbands-girlfriend-at-home-rohtak-news-c-17-roh1019-864025-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: रिश्ता बचाने की उम्मीद में चिंकी ने गंवा दी जान, घर में पति की प्रेमिका संग रहने को हो गई थी राजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: रिश्ता बचाने की उम्मीद में चिंकी ने गंवा दी जान, घर में पति की प्रेमिका संग रहने को हो गई थी राजी
विज्ञापन
21-रोहतक के नेहरू कॉलोनी में चिंकी की हत्या के बाद घर के अंदर पुलिस कार्रवाई के दाैरान माैजूद क
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। भजन गायिका चिंकी उर्फ सिमरन अपना रिश्ता बचाने की उम्मीद में जान गंवा बैठी। घर न उजड़े, इसके लिए पुलिस से लेकर पति की प्रेमिका के भाई तक से गुहार लगाई थी। कहती थी अपने दम पर बेटी नंदिनी (7) और बेटे यश (5) का पालन-पोषण कर लूंगी। उसे पता नहीं था पति अपनी प्रेमिका संग मिलकर रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर देगा। बेटी की मौत से आहत मां कमलेश ने यूं अपना दर्द बयां किया।
जींद के निडाना गांव निवासी चिंकी की मां कमलेश ने बताया कि पति विजेंद्र का पहले ही देहांत हो चुका है। बेटी चिंकी की शादी 10 साल पहले जींद के जुलाना निवासी गोविंदा से हुई थी। वह अभी रोहतक की नेहरू कॉलोनी में बच्चों संग किराये पर रह रही थीं। शादी के बाद सबकुछ सही चल रहा था। डेढ़ माह पहले चिंकी के पति गोविंदा ने सोशल मीडिया पर पूजा के साथ एक पोस्ट डाली थी।
सिमरन ने इस संबंध में ससुराल व मायके पक्ष को बताया था। तुरंत परिवार ने सिटी थाने में शिकायत देकर चिंकी की जान को खतरा बताया। पति की प्रेमिका पूजा के भाई को फोन कर अपना घर बचाने की गुहार लगाई थी। इसके बावजूद चिंकी की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
चिंकी की मां कमलेश व बहन रिंकी ने बताया कि वीरवार को चिंकी को लेकर गोविंदा गुरुग्राम गया और पूजा को साथ लेकर आया। तीनों साढ़े चार बजे किराये के मकान में पहुंचे। पड़ोसियों ने भी उनको आते हुए देखा था। रात साढ़े आठ बजे चिंकी की पड़ोस की महिला से बात हुई थी। उस समय झगड़ा नहीं हुआ था।
रात करीब 12 बजे चिंकी ने जेठ राकेश को फोन पर कहा कि गोविंदा झगड़ा कर रहा है। जेठ ने सुबह आकर समझाने की बात कही थी। इसके बाद चिंकी का मोबाइल फोन बंद हो गया। सुबह जब मां कमलेश ने कॉल की तो बात नहीं हो सकी। अनहोनी की आशंका के चलते कमरे पर जाकर देखा तो चिंकी का शव पड़ा मिला। आरोपी गोविंदा व पूजा बच्चों के साथ लापता मिले।
मां कमलेश ने बताया कि उसके बड़े बेटे दीपक उर्फ दीपू की सात जून को शादी होनी है। चिंकी शादी को लेकर बेहद उत्साहित थीं। कहती थीं कि सारे इंतजाम खुद कर लूंगी क्योंकि पिता बिजेंद्र की पहले ही मौत हो चुकी है। वह गोविंदा की वजह से एक माह से तनाव में चल रही थीं।
तीन दिन पहले ही आखिरी बार मां से चिंकी की बात हुई थी। बताया था कि वह जुलाना जा रही है जहां गोविंदा भी आ रहा है। शायद समझाने से मान जाए। चिंकी की जेठानी सुनील ने बताया कि गोविंदा को अच्छी तरह से समझाया था। इसके बाद वे रोहतक आ गए। इसके बाद पता नहीं क्या हुआ। वहीं, सिटी पुलिस ने पड़ोस के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांच के लिए कब्जे में ले ली है।
...
बहादुरगढ़ में नौकरी करता है गोविंदा, चार माह से नहीं दिया खर्चा
परिजनों का कहना है कि गोविंदा बहादुरगढ़ में प्राइवेट नौकरी करता है। चार माह से उसने चिंकी को परिवार के पालन-पोषण के लिए पैसा नहीं दिया। एक माह से तो कभी-कभी फोन को चालू करता था। वह आरोपी महिला के साथ ही रह रहा था।
............
चिंकी ने पूजा के भाई से कहा था-मैं भी तेरी बहन जैसी, पूजा से कहो कि उनका घर बसने दें
चिंकी की छोटी बहन रिंकी ने बताया कि दूसरी शादी का पता लगने के बाद चिंकी ने पूजा के भाई को कॉल करके बात की थी। उसकी रिकाॅर्डिंग उनके पास है जो पुलिस को सौंप दी है। इसमें चिंकी ने पूजा के भाई से कहा था कि मैं भी तुम्हारी बहन जैसी हूं, पूजा से कहो कि मेरा घर न उजाड़े।
चिंकी व पूजा के कथित भाई से बातचीत की ऑडियो रिकाॅर्डिंग
चिंकी : पूजा से बात करनी है।
युवक : मैं पूजा का भाई बोल रहा हूं।
चिंकी : ये पूजा मेरे घर वाले से बात करती है। दो मेरे बच्चे हैं फिर भी पीछा नहीं छोड़ रही है।
युवक : गोविंदा से बात करवाओ, पूछता हूं उसकी पहले शादी हो रखी है या नहीं।
चिंकी : मैं आपके पास अपनी शादी के कार्ड व अपना आधार कार्ड भेज देती हूं, उससे पता चल जाएगा।
युवक : दोनों ने लव मैरिज कर रखी है।
चिंकी : कोर्ट के कागजात हैं आपके पास, अगर शादी कर रखी है तो मैं खुद गोविंदा को आपके पास छोड़ दूंगी। ऐसे आदमी का क्या करना है। मुझे सबूत दे दीजिए।
युवक : गोविंदा के फोन को देख लो, उसमें सबूत मिल जाएगा।
चिंकी : गोविंदा फोन को हाथ लगाने नहीं देता।
युवक : गलती में होगा, थाने में रिपोर्ट करवाऊंगा।
चिंकी : मैं भी तेरी बहन जैसी हूं, मुझे शादी का सबूत दे दीजिए।
इसके बाद कॉल...कट गई। (स्रोत : चिंकी के परिजन)
अमर उजाला ऑडियो रिकाॅर्डिंग की पुष्टि नहीं करता।