फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Children suffering from congenital bone diseases will get treatment in PGI

Rohtak News: जन्मजात हड्डी रोगों से परेशान बच्चों को मिलेगा पीजीआई में इलाज

Tue, 01 Jul 2025 02:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 01 Jul 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Children suffering from congenital bone diseases will get treatment in PGI
फेलोशिप के बाद प्रमाण पत्र हासिल करते डॉ. मोहित दुआ। स्रोत: स्वयं
रोहतक। हाथ-पैर टेढ़े होने या हड्डी गलने से कूल्हा बाहर निकलने की वजह से परेशान बच्चों और उनके अभिभावकों के लिए राहत भरी खबर है। ऐसे बच्चों को अब पीजीआई में इलाज मिल सकेगा। इसके लिए पीजीआई के स्पोर्ट्स मेडिसिन विभाग के डॉ. मोहित दुआ ने हाल ही में जन्मजात हड्डी रोगों के उपचार पर फेलोशिप की है। इससे संस्थान में भी अब इस बीमारी का इलाज करने वाला विशेषज्ञ उपलब्ध हो गया है।
विज्ञापन

पीजीआई के आंकड़ों पर नजर डालें ताे पैर व घुटने की दिक्कत, फ्लैट फुट यानी पैर सीधे होने या हड्डी गलने से कूल्हा बाहर निकलने की शिकायत के औसतन 25 मामले रोज आ रहे हैं। यह जन्मजात बीमारी बच्चों और उनके अभिभावकों के लिए अभिशाप की तरह होती है।
विज्ञापन

इससे बच्चा स्वस्थ होते हुए भी चलने-फिरने या सही ढंग से काम करने में असमर्थ होता है। ऐसे मामलों में अब हड्डी रोग विभाग के चिकित्सक ही अपने अनुभव अनुसार उपचार करते रहे हैं। अब ऐसे बच्चों को सटीक इलाज मिलेगा। इसके लिए डॉ. मोहित दुआ ने डॉ. मनोज के साथ फेलोशिप की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीओएसआई ने कराई बाल रोग पर फेलोशिप
पीडियाट्रिक ऑर्थोपेडिक्स सोसाइटी ऑफ इंडिया (पीओएसआई) की ओर से पीडियाट्रिक ऑर्थोपेडिक्स में फेलोशिप के लिए दो चिकित्सकों को चुना गया था। इसके तहत विभिन्न बाल रोगों को ठीक करने की तकनीक सिखाई गई है। इसमें फ्लैट फुट और घुटने ठीक करने के लिए सिर्फ एक पेच का इस्तेमाल किया जाता है। इस पेच के लगाने से वह अंग ठीक से काम करने लगता है।

-------------
विटामिन डी की कमी से पैरों का अंदर और घुटने बाहर निकल आने की शिकायत हो जाती है। फ्लैट फुट या कूल्हा बाहर निकलने के मामले जन्मजात होतेे हैं। इन रोगों का अब पीजीआई में बेहतर और सटीक इलाज दिया जाता है। इसकी विशेषज्ञता के लिए फेलोशिप की है।
- डॉ. मोहित दुआ, स्पोर्ट्स मेडिसिन विभाग, पीजीआई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed