{"_id":"65febc8b65b40d06df0353a5","slug":"children-are-liking-spidermans-gun-and-pomegranate-gulal-jhajjar-news-c-200-1-bgh1002-106361-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: बच्चों को भा रही स्पाइडरमैन की बंदूक, अनार का गुलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: बच्चों को भा रही स्पाइडरमैन की बंदूक, अनार का गुलाल
Sat, 23 Mar 2024 04:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 23 Mar 2024 04:57 PM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के बाजारों में होली का रंग चढ़ चुका है। हल्क, बार्बी डॉल से लेकर बंदूक और टैंक पिचकारी तो है ही, रंगों के साथ गुलाल से भरे पटाखे और अनार भी बाजार में उपलब्ध है। बैटरी गुलाल डोगा गन भी इस बार बाजार में छाई हुई है। शुक्रवार से विद्यार्थियों की परीक्षाएं समाप्त होते ही वह होली के हुडदंग में जुट गए हैं। परिजनों के साथ बाजार में रंग गुलाल की खरीदारी शुरू हो गई है।
रेलवे रोड के दुकानदार दीपक वर्मा ने बताया कि होली पर इस बार काफी नई वैरायटी आई है। हल्क बार्बी, स्पाइडर मैन, मोटू-पतलू, गिटार, मिनी व मिक्की माउस, बंदूक टैंक आदि पिचकारियां हैं। तरह-तरह के रंग उपलब्ध हैं। गुलाल से भरे अनार, रंगों के पटाखे, मशाल, मैजिक ग्लास, बैटरी गुलाल डोगा गन नए होने की वजह से लोगों की पसंद बने हुए हैं। शुक्रवार को स्कूलों में परीक्षाएं समाप्त होने के बाद बच्चों ने बाजार में रंग गुलाल और गुब्बारे खरीदने शुरू हो गए हैं। शुक्रवार शाम को बाजार में बच्चे माता पिता के साथ खरीदारी करने पहुंचे।
खूब बिक रहे रंगों के पटाखे
गुलाल बम, गुलाल पटाखा, गुलाल अनार की खासियत है कि इनमें आग लगाने के बाद आग की जगह इनमें से रंग निकलेंगे। गुलाल बम की कीमत 50 रुपये है। पिचकारी की कीमत 100 रुपये से लेकर 1500 रुपये तक हैं। इस बार स्मोक गन का भी काफी क्रेज है। इसके अलावा पिचकारियों, भूत वाले मुखौटे, बाल वाली टोपी, राजस्थानी टोपी की भी डिमांड है। कई नई तरह की पिचकारियां भी बाजार में छाई है।
विज्ञापन
अब बढ़ेगी बिक्री
शनिवार से होली पर्व में केवल दो दिन शेष बचेंगे। शुक्रवार को विद्यार्थियों के पेपर समाप्त हो गए। अब स्कूलों की छुट्टियां हो गई। शनिवार से जमकर खरीदारी होने की उम्मीद दुकानदार लगा रहे हैं।