{"_id":"669a91937a4c4e678c0f453a","slug":"child-laborers-were-rescued-and-handed-over-to-their-families-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-112056-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: बालश्रमिकों को छुड़ाया, परिजनों को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: बालश्रमिकों को छुड़ाया, परिजनों को सौंपा
Fri, 19 Jul 2024 09:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 19 Jul 2024 09:47 PM IST
विज्ञापन
झज्जर। दुकानों, ढाबों पर नाबालिग बच्चों से काम कराने वालों के खिलाफ प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। झज्जर शहर के सिलानी गेट पर शुक्रवार को दुकान, ढाबे से चार नाबालिग बच्चों को छुड़ाया गया। चाइल्ड वेलफेयर कमेटी से काउंसिलिंग कराई गई। इसके बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
टीम को सूचना मिली थी कि शहर दुकानों व ढाबों पर नाबालिग बच्चे काम कर रहे हैं। टीम के सदस्य सिलानी गेट पर पहुंचे। यहां कपड़े की दुकान, ढाबे, छोल भटूरे की रेहड़ी पर चार नाबालिग बच्चे काम करते मिले। टीम को एक बच्चे ने बताया कि उसके पिता नहीं है। इसलिए वह मजबूरी में यहां काम करता हूं। एक बच्चे ने बताया कि उसके परिजन बीमार रहते हैं। इसलिए उसे काम करना पड़ा है। तीसरे बच्चे ने बताया कि उसका पढ़ाई में मन नहीं लगता है। इसलिए वह काम करता है। बच्चों ने बताया कि वह पारिवार की मजबूरी की वजह से काम कर रहे थे।
वहीं अधिकारियों ने दुकानदारों को भी चेतावनी दी कि बच्चों से काम कराने पर कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई जिला विधिक प्राधिकरण के सचिव अरविंद बंसल के दिशा-निर्देशन में एमडीडी संस्था, जिला बाल संरक्षण कार्यालय, श्रम विभाग और स्टेट क्राइम ब्रांच की टीम ने किया।