{"_id":"6417eb5ee7641f43610ab5d3","slug":"child-helpline-bringing-smile-on-faces-of-children-by-saving-them-from-harassment-in-rohtak-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व खुशी दिवस: मायूसी के अंधेरे में थे नादान, उत्पीड़न से बचाकर चेहरे पर स्माइल ला रही चाइल्ड हेल्पलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व खुशी दिवस: मायूसी के अंधेरे में थे नादान, उत्पीड़न से बचाकर चेहरे पर स्माइल ला रही चाइल्ड हेल्पलाइन
Mon, 20 Mar 2023 10:43 AM IST
नवीन दलाल
विकास सैनी, रोहतक (हरियाणा)
विकास सैनी, रोहतक (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Mon, 20 Mar 2023 10:43 AM IST
सार
रोहतक में पिछले दिनों 10 साल की बच्ची सुबह के समय गली में घूम रही थी। किसी व्यक्ति ने चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर इसकी सूचना दी। टीम ने बच्ची से बात की तो सामने आया कि माता-पिता पिटाई करते हैं इसलिए उसने घर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विश्व खुशी दिवस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बच्चों से मारपीट, बाल श्रम, भिक्षावृत्ति, बाल विवाह व बाल उत्पीड़न के शिकार बच्चों के चेहरे फिर खिलने लगे हैं। चाइल्ड हेल्पलाइन ऐसे नादान बच्चों को उत्पीड़न के सायेे से मुक्त करा कर उनके चेहरे पर मुस्कुराहट लाने में अहम योगदान दे रही है।
विज्ञापन
हेल्पलाइन के पास पिछले 12 माह में आईं 400 शिकायतें, एक फोन पर मिली मदद
आंकड़ों पर नजर डालें तो जिले में एक अप्रैल 2022 से मार्च 2023 तक बच्चों के साथ विभिन्न प्रकार की घटनाओं से संबंधित लगभग 400 शिकायतें आईं। इनमें बाल शोषण, घर में और स्कूल में मारपीट, बाल श्रम, शिक्षा सहायता, सहयोग एवं मार्गदर्शन, भिक्षावृत्ति, खोया-पाया, आश्रय, मेडिकल सहायता और अर्थिक सहायता संबंधित हैं। उत्पीड़न की इन शिकायतों पर समय रहते कार्रवाई से भावी पीढ़ी का भविष्य अंधकारमय होने से बच गया।
विज्ञापन
अब काेई विवाद नहीं, बस खुशियों का डेरा
पिछले दिनों 10 साल की बच्ची सुबह के समय गली में घूम रही थी। किसी व्यक्ति ने चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर इसकी सूचना दी। टीम ने बच्ची से बात की तो सामने आया कि माता-पिता पिटाई करते हैं इसलिए उसने घर छोड़ दिया। पति-पत्नी में झगड़ा होने पर गुस्सा बच्ची पर निकलता। बच्ची ड्रेस दिलाने की मांग कर रही थी। इसलिए उसे डांटा। माता-पिता ने बच्ची को नई ड्रेस दिलवाने के साथ उसे नहीं डांटने का विश्वास दिलाया। साथ ही कहा कि वे अब आपस में झगड़ा नहीं करेंगे। इसके बाद बच्ची घर लौटने को राजी हो गई।
विज्ञापन
नहीं डांटने के आश्वासन पर बच्ची लौटी घर
मां से नाराज 15 साल की बच्ची गुस्से में आकर घर से बाहर निकल गई। वह बस में बैठकर रोहतक बस स्टैंड पहुंच गई। यहां वह भीड़ में खुद को अकेला देख घबरा गई। कहीं जाने का रास्ता नहीं सूझा तो 1098 पर कॉल कर मदद मांगी। टीम ने बच्ची की मां से संपर्क किया गया। बाल कल्याण समिति को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस कार्रवाई के बाद बच्ची की काउंसिलिंग की गई। बच्ची की मां ने लिखित में बच्ची को नहीं डांटने का आश्वासन दिया। इसके बाद बच्ची खुशी-खुशी घर चली गई।
अभिभावकों ने डांटना और बच्ची ने अंगूठा चूसना छोड़ दिया
शहर में आठ साल की एक बच्ची को अंगूठा चूसने की आदत थी। बच्ची की आदत छुड़वाने के अभिभावकों ने काफी प्रयास किए, मगर वह नहीं मानी। उसे डांट पड़ी तो व उदास रहने लगी। इस पर अभिभावकों ने चाइल्ड हेल्पलाइन से मदद की मांगी। टीम की ओर से बच्ची की काउंसिलिंग की गई। अभिभावकों ने डांटना और बच्ची ने अंगूठा चूसना छोड़ दिया। परिवार में खुशियां लौट आईं।
बच्चों और अभिवावकों को बनाया जा रहा जागरूक
चाइल्ड हेल्पलाइन टीम स्कूली और गैर स्कूली बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों को हेल्पलाइन नंबर 1098 के बारे में जानकारी देकर संवेदनशील मामलों में धैर्य रखने को प्रेरित रही है। शहर व गांवों में प्रतिमाह 13 आउटरीच कार्यक्रम किये जा रहे हैं। पोस्टरों के माध्यम से भी जागरूकता का संदेश दिया जा रहा है।
प्रतिक्रिया
बच्चों से जुड़े विभिन्न मामले चाइल्ड हेल्पलाइन के सामने आए हैं। शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए उत्पीड़न झेल रहे बच्चों और अभिभावकों की काउंसिलिंग कर परिवारों की खोई खुशियां लौटाने का प्रयास किया है। - सुभाष, जिला समन्वयक, चाइल्ड हेल्पलाइन, रोहतक।
बाल उत्पीड़न के गंभीर मामले सामने आ रहे हैं। इसमें भीख मांगने, बाल श्रम कराने, मारपीट व अन्य मामले शामिल हैं। घर से भागने या भगाने के मामले भी आए हैं। इन सभी में काउंसिलिंग के जरिये भटके हुए बच्चों को राह पर लाने का प्रयास किया जा रहा है। -डॉ. बीना कौशिक, सदस्य, बाल कल्याण समिति, राेहतक।
