{"_id":"abe2a78e006e37c665d08ab05f22db0d","slug":"child-fall-in-tank-dad-body-found-in-4-hours-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान के बाहर बनी हौद में बच्ची डूबी, चार घंटे बाद मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान के बाहर बनी हौद में बच्ची डूबी, चार घंटे बाद मिला शव
ब्यूरो/ अमर उजाला, रोहतक
Updated Sun, 10 Jan 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैनिक कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान के सामने बनी हौद में पांच साल की बच्ची के डूबने से मौत हो गई। चार घंटे बाद परिजनों को बच्ची का शव हौद में मिला।
पुलिस के मुताबिक बिहार के खगड़िया निवासी अनुज कुमार पिछले काफी समय से परिवार सहित सैनिक कॉलोनी में किराए की कॉलोनी में रहते हैं। वह मेहनत मजदूरी करके परिवार का गुजारा करते हैं। उनके पड़ोस में जयभगवान नाम के व्यक्ति का निर्माणाधीन मकान है। मकान के निर्माण में पानी के लिए एक हौद बना रखी है।
अनुज की बेटी साक्षी शनिवार सुबह करीब 10 बजे घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी बीच खेलते हुए वह हौद में गिरकर डूब गई। काफी देर तक बच्ची के घर नहीं आने पर परिजनों ने तलाश शुरू कर दी। करीब चार घंटे बाद बच्ची का शव हौद में पानी के ऊपर आ गया।
परिजन बच्ची को डॉक्टर के पास ले गए, जहां उसे मृत बताया गया। हादसे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। अनुज की चार ओर बेटियां है। सिटी थाना पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सिटी थाना