फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   child education

बेसहारा बच्चों का भविष्य संवार रहे हरि प्रकाश गुप्ता

Sat, 17 Aug 2019 02:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
child education
रोहतक। रोहतक की रामनगर कॉलोनी निवासी हरि प्रकाश गुप्ता बेसहारा बच्चों के जीवन में शिक्षा का उजाला फैला रहे हैं। इसके लिए हरि प्रकाश गुप्ता को कई सामाजिक संगठन भी सम्मानित कर चुके है। वर्तमान में भी उनके द्वारा चलाए जा रहे माता धनपति चैरिटेबल ट्रस्ट में ढाई सौ से अधिक बेसहारा बच्चे कक्षा छह से लेकर 10 वीं तक शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
विज्ञापन

माता धनपति देवी चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन हरि प्रकाश गुप्ता मूल रूप से रामनगर कॉलोनी के रहने वाले हैं। वर्ष 2005 में उनकी माता धनपति देवी की अचानक मृत्यु हो गई थी। उनकी माता गरीब बच्चों की मदद करती थीं। गरीब बच्चों को पढ़ाने में भी सहयोग करती थीं। मां के सपने को पूरा करने की उन्होंने ठान ली। इसके लिए माता धनपति चैरिटेबल ट्रस्ट का गठन किया। लोगों के सहयोग से जनता कॉलोनी में ट्रस्ट खोला गया। इसमें शुरुआत में जिले के अलावा आसपास के 30 बेसहारा बच्चों को निशुल्क पढ़ाने का बीड़ा उठाया। अब तक बच्चों को निशुल्क पढ़ा रहे हैं। उनके यहां पर शिक्षा ग्रहण करने वाली प्रियंका जांगड़ा और निरुपमा जांगड़ा एमबीबीएस कर चुकी हैं। इसके अलावा कई युवक पुलिस एवं अन्य विभाग में भी सेवाएं दे रहे हैं। स्कूल में दस अध्यापक पढ़ाने आते हैं। इनकी सैलरी भी ये खुद ही वहन करते हैं। स्कूल में कंप्यूटर शिक्षा भी जाती है।
विज्ञापन

....
कई सामाजिक संगठन कर चुके सम्मानित
हरि प्रकाश गुप्ता की समाजसेवा की भावना को देखते हुए उन्हें पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा कई सामाजिक संगठन भी सम्मानित कर चुके हैं।
.....
200 से अधिक कर रहे सहयोग
हरि प्रकाश गुप्ता का कहना है कि वर्तमान में उनके यहां पर पढ़ने वाले बच्चों की 200 से अधिक लोग मदद कर रहे हैं। हर माह बच्चों पर करीब दो लाख से अधिक का खर्च आता है। इसे लोगों के सहयोग से ही वहन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाइयों के सहयोग से शुरू किया था पढ़ाना
हरि प्रकाश गुप्ता के अनुसार शुरुआत में उन्होंने अपने भाई हरिकिशन के अलावा जयप्रकाश और कृष्ण के सहयोग से बच्चों को निशुल्क पढ़ाना शुरू किया था।
--------
बेसहारा बच्चों को पढ़ाने में मन को जो संतुष्टि मिलती है उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।
-हरि कृष्ण गुप्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed