फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Chief Minister's rally in Jasia on 28th

Rohtak News: जसिया में मुख्यमंत्री की रैली 28 को

Sun, 21 Apr 2024 05:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister's rally in Jasia on 28th
रोहतक। लोकसभा चुनाव को लेकर 28 अप्रैल को जसिया गांव में ताऊ देवीलाल पार्क के सामने मैदान में भाजपा की विजय संकल्प रैली होगी। इसमें मुख्यमंत्री नायब सैनी व पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल शिरकत करेंगे। शनिवार को पार्टी कार्यालय में गढ़ी सांपला-किलोई हलके के कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने यह सूचना दी।
विज्ञापन

ग्रोवर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार लालकिले पर तिरंगा झंडा फहराएंगे। कांग्रेस अभी तक 10 साल में अपना संगठन नहीं बना पाई, ऐसे में वाया दिल्ली होकर चंडीगढ़ कैसे जाएंगे। प्रदेश की जनता 152 डी से चंडीगढ़ संत कबीर कुटीर जाना चाहती है।
विज्ञापन

बैठक में रोहतक लोकसभा प्रभारी राजीव जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल, जिलाध्यक्ष रणवीर ढाका, पूर्व विधायक सरिता नारायण, आशा शर्मा, लोकसभा प्रत्याशी अरविंद शर्मा की पत्नी रीटा शर्मा, किलोई विस के तीनों मंडलों के अध्यक्ष सोनू दलाल, जितेंद्र कौशिक, रवि हुड्डा, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ऊषा शर्मा, अभिनंदन शर्मा व कुश्ती खिलाड़ी अर्जुन अवाॅर्डी दीपक हुड्डा भी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed