फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Chief Minister was in the city... Police was ready, incident was saved

Rohtak News: मुख्यमंत्री शहर में थे... पुलिस मुस्तैद थी, बच गई वारदात

Wed, 19 Feb 2025 01:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister was in the city... Police was ready, incident was saved
रोहतक। नगर निगम चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन का अंतिम दिन था। शूटरों के निशाने पर तीन पार्षद उम्मीदवार थे। इनमें से जो भी पहले दिख जाता उसे गोली मार देते। तीन दिन से इनकी रेकी की जा रही थी, लेकिन वह नामांकन करा गए। इसके बाद प्रचार के दाैरान इनकी हत्या की योजना थी, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। यह खुलासा पकड़े गए आराेपी नितिन ने पुलिस पूछताछ में किया।
विज्ञापन




सोमवार को मुख्यमंत्री नायब सैनी शहर में थे। ऐसे में पुलिस प्रशासन पहले से ही मुस्तैद था। दूसरी ओर, पुलिस को पहले से वारदात का इनपुट भी मिल चुका था। किसी उम्मीदवार के पर्चा भरने से अपराधी नाराज हैं, इसलिए सीआईए-1 और सीआईए-2 समेत कई अन्य टीम शहर में गश्त कर रही थी। पुलिस अधिकारियों की मानें ताे मुठभेड़ में घायल आरोपी संदीप, नरेश और अनुराग को तीनों पार्षद उम्मीदवार जानते हैं, इसलिए उनसे रेकी नहीं कराई गई। रेकी के लिए नए युवकों को तलाश किया। इसके लिए संदीप का दोस्त भालाैठ निवासी नितिन को तैयार किया गया । उसी की रेकी के आधार पर आरोपियों को घटना को अंजाम देना था। उनके घरों पर जाकर भी इस घटना को अंजाम देने की भी योजना बनाई गई थी, लेकिन मौका नहीं मिला। इसके बाद शूटरों को सोनीपत के गैंगस्टर सुनील सरढ़ाना ने निर्देश दिए कि अब प्रचार के दौरान जो भी मिले उसी को शूट कर देना। चूंकि आईएमटी थानाक्षेत्र में तीनों पार्षद प्रत्याशियों का घर है तो शूटरों की ओर से भी उनको इसी क्षेत्र में मारने का भी मौका तलाशा जा रहा था। इसी दौरान पुलिस से मुठभेड़ हो गई। बता दें कि बलियाना निवासी एक युवक के पिता की हत्या हो गई थी और उस पार्षद उम्मीदवार का भी नाम हत्या में आया था। अब पिता की हत्या का बदला लेने के लिए युवक ने नितिन, संदीप, नरेश और अनुराग का सहयोग लिया था। अपने पिता की हत्या का बदला लेने के लिए वह भी इस गैंग में शामिल हो गया था। आरोपी नितिन ने बताया कि कई दिन से तीनों पार्षद उम्मीदवारों को तलाश किया जा रहा था। आरोपियों पर 25 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड

-सोनीपत जिले के सिलाना गांव निवासी संदीप पर हत्या, हत्या का प्रयास, लूट समेत करीब 10 मुकदमे हैं। इनमें एक मुकदमे में उसे आजीवन कारावास तक हो चुका है, जबकि हिसार, रोहतक, बहादुरगढ़ कई स्थानों पर करीब 10 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-पुलिस ने नरेश पर लूटपाट, छिनैती और एनडीपीएस एक्ट समेत पांच मुकदमे होने का दावा किया है।

-अनुराग पर पांच केस दर्ज हैं। इनमें हत्या, हत्या का प्रयास, मारपीट समेत अन्य मामले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed