फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Chief Minister Urban Housing Scheme: Second installment of Rs 10,000 will be deposited only by 28th July

मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना : 28 जुलाई तक ही जमा होगी 10 हजार रुपये की दूसरी किस्त

Wed, 24 Jul 2024 06:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 06:01 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Urban Housing Scheme: Second installment of Rs 10,000 will be deposited only by 28th July
रोहतक। मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत नगर निगम ने 3 हजार परिवारों को 30-30 गज के प्लॉट आवंटित किए हैं। अब लाभार्थियों को 28 जुलाई तक 10 हजार रुपये की दूसरी किस्त जमा करवानी है। इसके बाद छह माह के अंदर 80 हजार किस्तों में जमा करवाने होंगे। इसके लिए लाभार्थियों के मोबाइल पर लिंक व मैसेज आने लगे हैं। निगम के सीपीओ जगदीश चंद्र ने लाभार्थियों को सतर्क किया है कि वे बैंक में ही राशि जमा करवाएं। किसी कार्यालय या व्यक्ति के पास राशि जमा नहीं होगी।
विज्ञापन

फरवरी में सरकार ने मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना शुरू की थी। इसके तहत उन लोगों से आवेदन मांगे थे, जिनकी परिवार पहचान पत्र में 1 लाख 80 हजार से आय कम है। आवेदन के बाद 10 हजार रुपये फीस जमा करवाई गई। जून में सरकार ने शहर के 3 हजार लोगों को 30-30 गज के प्लॉट दिए थे। अब लाभार्थियों से 10 हजार रुपये की दूसरी किस्त ली जा रही है। लाभार्थी को कुल 1 लाख रुपये सरकार के पास जमा करवाने हैं। इसके बाद सरकार प्लॉट का कब्जा देगी। साथ ही मकान बनाने के लिए डेढ़ लाख रुपये देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed