फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Chief Minister made 9 announcements in 14 minutes

मुख्यमंत्री ने 14 मिनट में की 9 घोषणाएं

Sun, 10 Apr 2022 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister made 9 announcements in 14 minutes
भाली आनंदपुर गांव में स्कूल का उद्घाटन करते सीएम महोहर लाल साथ में सांसद अरविंद शर्मा, मनीष कुमार - फोटो : RohtakCity
रोहतक। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गांव भाली, बनियानी, गद्दी खेड़ी व गढ़ टेकना के लिए कई घोषणाएं की हैं। उन्होंने कहा कि भाली के तालाब का सुंदरीकरण होगा। पशु डिस्पेंसरी, ओपन जिम और स्कूल की चहारदीवारी बनेगी। भाली से गद्दी खेड़ी के लिए कलेक्टर रेट पर जमीन लेकर सड़क बनाई जाएगी। गढ़ टेकना की जर्जर सड़क बनाने के लिए धनराशि स्वीकृत की। इसके अलावा भाली व बनियानी में एक-एक करोड़ रुपये के विकास कार्य कराने के लिए कहा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री शनिवार को भाली आनंदपुर स्थित गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की नई बिल्डिंग का शुभारंभ करते समय बोल रहे थे। करीब 14 मिनट के संबोधन में मुख्यमंत्री ने चारों गांवों के लिए नौ घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि मुझे पता चला कि जिस स्कूल में मैंने शिक्षा ली, वह पुराना होने की वजह से जर्जर हो गया है। इस पर तुरंत नई बिल्डिंग बनवाने के आदेश दिए। करीब ढाई करोड़ रुपये की लागत से बिल्डिंग बनवाई है। इसमें बच्चों को आधुनिकतम शिक्षा के इंतजाम किए गए हैं। हाईटेक कक्षा की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों की मांग पर गांव के तालाब का सुंदरीकरण कराया जाएगा। पशुओं के लिए अस्पताल की मांग की है। चूंकि भाली से डोव करीब डेढ़ किमी. दूर है। डोव में बड़ा पशु अस्पताल है इसलिए भाली में अस्पताल बनाना संभव नहीं है। हां, पशुपालकों की सुविधा के लिए पशुओं की डिस्पेंसरी जरूर भाली में बनाई जाएगी। पार्क में ओपन जिम बनाने के लिए दो लाख रुपये की मंजूरी कर दी है। स्कूल की चहारदीवारी के लिए 27 लाख और स्कूल के ग्राउंड में इंटरलॉकिंग कराने की 33 लाख रुपये की मंजूरी दे दी है। लोगों की सुविधा के लिए गद्दी खेड़ी के लिए भाली से सड़क बनेगी जिसके लिए जमीन की जरूरत होगी। सड़क बनाने के लिए पंचायती राज या किसानों से जमीन ली जाएगी, जो कलेक्टर रेट ही लेंगे। किसान अपनी जमीन सड़क बनाने के लिए कलेक्टर रेट पर देने के लिए राजी होंगे तो तुरंत निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गढ़ टेकना गांव की खराब सड़क बनाने के लिए 95 लाख रुपये स्वीकृत कर दिए हैं। जनहित के कामों में बढ़ चढ़कर सहयोग करने की वजह से केशव भवन के लिए 21 लाख रुपये देने की घोषणा कर दी है। इसके अलावा एक-एक करोड़ रुपये में भाली और बनियान गांव में विकास कार्य कराए जाएंगे। ग्रामीण काम कराने के बाबत प्रार्थना पत्र दें, जिसके आधार पर काम होगा।
एक नजर में मुख्यमंत्री की घोषणाएं
तालाब का सुंदरीकरण, पशु डिस्पेंसरी, ओपन जिम के लिए दो लाख रुपये स्वीकृत, चहारदीवारी के लिए 27 लाख स्वीकृत, इंटरलॉकिंग के लिए 33 लाख स्वीकृत, गद्दी खेड़ी के लिए सड़क बनेगी, 95 लाख में बनेंगी गढ़ टेकना की सड़क, केशव भवन के लिए 21 लाख रुपये स्वीकृत, भाली-बनियान में एक-एक करोड़ रुपये के विकास कार्य होंगे।
बंसीलाल ने कहा था सड़क का मोड़ और मास्टर की मरोड़ तोड़ दूंगा
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अतीत में झांकते हुए बताया कि 1968 में तत्कालीन मुख्यमंत्री बंसीलाल ने कहा था कि मैं सड़क का मोड़ व मास्टर का मरोड़ तोड़ दूंगा। उन्होंने अपनी टिप्पणी के तहत स्कूल के मास्टरों को बड़े स्तर पर तबादला किया। हम स्कूल में पढ़ते थे और स्कूल की एक शिक्षिका को छोड़कर सभी का तबादला हो गया था। हम (छात्र) शिक्षकों को बस स्टैंड से साइकिल से लेकर आते थे।

आज भी मैं स्कूल में बनियानी का मनोहर लाल हूं
मुख्यमंत्री के कहा कि भले ही मैं मुख्यमंत्री के हैसियत से यहां आया हूं मगर स्कूल के अंदर बनियानी का मनोहर लाल ही हूं। स्कूल परिसर में आते ही पुरानी यादें ताजा हो गई और दोस्तों की याद आ गई। उद्घाटन के बाद मैं स्कूल प्राचार्य से पुराने भवन के बारे में पूछा। फिलहाल कुछ कक्ष पुराने बाकी हैं, जिन्हें देखकर काफी अच्छा लगा।
1965 में कक्षा छह में लिया था दाखिला, 10वीं पास की
मुख्यमंत्री ने बताया कि मेरा इस स्कूल में दाखिला 1965 में कक्षा छह में हुआ था। इस स्कूल में चार साल पढ़ा और 10वीं तक पढ़ाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed