{"_id":"66a4066183fe67b28e0c5be4","slug":"chief-minister-flying-squad-scrutinized-the-records-of-hsvp-rohtak-news-c-17-roh1019-471322-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने खंगाला एचएसवीपी का रिकार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने खंगाला एचएसवीपी का रिकार्ड
विज्ञापन
रोहतक। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने शुक्रवार को एचएसवीपी (हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण) कार्यालय पहुंचकर आमजन से जुड़ी योजनाओं का निरीक्षण किया। जांच में छह कर्मचारी अवकाश पर मिले, जबकि एक की हाजिरी बहादुरगढ़ ब्रांच में मिली।
मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ रोहतक ब्रांच को मैसेज भेजकर 17 सवालों की जांच कर जवाब मांगा गया था। खुफिया विभाग के इंस्पेक्टर दिनेश ढाका, मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के एसआई कर्मबीर व एसआई पूनम, खुफिया विभाग के एसआई सुरेंद्र सिंह व एएसआई मनदीप सिंह की टीम करीब साढ़े नौ बजे सेक्टर-2 स्थित एचएसवीपी प्रशासक के कार्यालय पहुंची। सबसे पहले कर्मचारियों की हाजिरी की जांच की गई। जांच में 14 में से छह कर्मचारी अवकाश पर मिले। एक कर्मचारी प्रवीण के बारे में बताया गया कि उसके पास रोहतक के अलावा गुरुग्राम व बहादुरगढ़ का भी कार्यभार है। गुरुग्राम व बहादुरगढ़ से पता किया तो बहादुरगढ़ में हाजिरी मिली। इसके बाद टीम ने प्लाॅट आवंटन को लेकर जांच की। पता किया कि आम लोगों को प्लॉट आवंटित किए गए हैं या नहीं। अगर नहीं किए गए तो सरकार को कितना नुकसान हो रहा है। करीब डेढ़ बजे टीम वापस लौट आई।