फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Chhavi, a government school student, scored 96% marks.

Rohtak News: सरकारी स्कूल की छात्रा छवि ने हासिल किए 96% अंक

Wed, 13 May 2026 02:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Chhavi, a government school student, scored 96% marks.
कलानाैर में छात्रा छवि को लड्डू खिलाते माता-पिता। संवाद
कलानौर। खंड के गांव काहनौर स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय काहनौर की छात्रा छवि ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। चिमनी गांव निवासी किसान संजीत की बेटी छवि ने आर्ट्स संकाय से 500 में से 484 अंक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन

छात्रा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और अध्यापकों को दिया है। वह रोजाना दो घंटे स्कूल में अतिरिक्त पढ़ाई करती थी और शाम को भी नियमित रूप से अध्ययन करती थीं। मोबाइल फोन का इस्तेमाल केवल एक घंटे तक सीमित रखा।
विज्ञापन

छवि ने कहा कि उसका पसंदीदा विषय हिस्ट्री है और आगे चलकर वह यूपीएससी (संघ लोक सेवा आयोग) की परीक्षा की तैयारी कर देश सेवा करना चाहती हैं। पिता संजीत ने इस सफलता पर बेटी को लड्डू खिलाकर आशीर्वाद दिया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल स्टाफ व ग्रामीणों ने भी छात्रा की इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए कहा कि सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी भी मेहनत और लगन से बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं। छात्रा की इस उपलब्धि से अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed