फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Chhath Vrati will be offered to Asthachalami Sun today

आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे छठ व्रती

Fri, 20 Nov 2020 12:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 12:38 AM IST
विज्ञापन
Chhath Vrati will be offered to Asthachalami Sun today
Chhath Vrati will be offered to Asthachalami Sun today - फोटो : RohtakCity
चार दिवसीय लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के तीसरे दिन शुक्रवार को व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे। इसके साथ ही कमर तक जल में खड़े होकर भगवान सूर्य को अर्घ्य देंगे और बांस की टोकरी में फल, ठेकुवा आदि सजाकर उपासना की जाएगी। कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की षष्ठी के दिन छठ पर शहर की नहरों पर बनाए गए अस्थायी घाट पर बड़ी संख्या में पूर्वांचल वासी व्रतधारी अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे। वहीं वीरवार को दिन भर बाजारों में लोगों ने खरीदारी की। दुर्गा भवन मंदिर के ज्योतिषाचार्य आचार्य मनोज मिश्र ने बताया कि इस बार कोरोना महामारी के कारण छठ पूजा शांतिपूर्वक होगी। वहीं पूर्वांचल एकता सेवा समिति के प्रधान राम इकबाल राय ने बताया कि उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह सामाजिक दूरी के नियम के पालन के साथ-साथ कृत्रिम घाटों पर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अर्घ्य देंगे। छठ मैया से वह देश को कोरोना मुक्त करने का आशीर्वाद भी मांगेंगे। प्रधान ने बताया कि पर्व के दूसरे दिन वीरवार को व्रतधारियों ने दिनभर उपवास रखने के बाद शाम को सूर्य भगवान के लिए भोग बनाया। दूध, गुड़ व चावल से खीर बनाई गई और घर की छत पर जाकर जहां पूजा करना है वहां गोबर से शुद्धिकरण किया गया। फिर केले का पत्ते पर प्रसाद रखा। गौरी गणेश बनाकर सिंदूर चढ़ाकर विधि-विधान से पूजा की और व्रतधारियों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके साथ ही 36 घंटे के निर्जला व्रत शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed