फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Chhath Puja is a festival dedicated to the worship of Lord Surya, the ruler of the nine planets: Acharya

नवग्रहों के अधिपति भगवान सूर्य की उपासना का पर्व छठ पूजा : आचार्य

Wed, 29 Oct 2025 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 29 Oct 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Chhath Puja is a festival dedicated to the worship of Lord Surya, the ruler of the nine planets: Acharya
28जेएनडी02: सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर उनसे अपनी संतान की दीर्घायु व उन्नति की कामना करते हुए मह
जींद। आचार्य पवन शर्मा ने माता वैष्णवी धाम में मंगलवार को छठ पूजा पर कहा कि सृष्टि के नियामक व प्रत्यक्ष देव भगवान सूर्य हैं। इनकी ऊर्जा से जीवन-चक्र चलता है। इनकी किरणों से धरती में प्राणों का संचार व पृथ्वी पर फल-फूल, धान्य व वनस्पतियां उत्पन्न होती हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यही ऋतु चक्र को चलाते हैं। भगवान सूर्य की इस अपार कृपा के लिए जनमानस के द्वारा उनके प्रति कृतज्ञता व समर्पण को दर्शाता है। छठ पर्व पर महिलाओं ने उषा काल में उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर उनसे अपनी संतान की दीर्घायु व उन्नति की कामना की।
विज्ञापन

आचार्य ने कहा 6 घंटे की कठिन साधना का यह पर्व 28 अक्तूबर के सूर्योदय तक चला। इस पर्व में भगवान सूर्य के साथ-साथ छठ मैया की पूजा की जाती है।
शिशु के जन्म लेने के छठे दिन माता-पिता बच्चे के स्वास्थय, व दीर्घायु की कामना से छठी मैया के रूप में हर-घर में पूजा करते है। सर्वप्रथम देव माता अदिति ने छठ पूजा की थी। तब प्रसन्न होकर छठ मैया ने उन्हें सर्वगुण सम्पन्न तेजस्वी पुत्र का वरदान दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

भगवान श्रीराम बनवास के बाद जब अयोध्या लौटे तब राज्याभिषेक के पश्चात माता सीता सहित इसी सूर्य षष्ठी का व्रत किया था तब से यह पर्व जन-जन में मान्य हो गया है।

महाभारत काल में माता कुंती ने सूर्य षष्ठी व छठ मैया की पूजा के द्वारा अंत्यत तेजस्वी पुत्र कर्ण की प्राप्ति की थी। सूर्यपुत्र कर्ण तो भगवान सूर्य के परम भक्त थे जो प्रतिदिन घंटों तक कटि पर्यन्त पानी में खड़े रहकर सूर्यदेव की आराधना किया करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed