{"_id":"63192361b4674e46c4e30dd386ede0f8","slug":"cheque-missid-from-bdo-office-villgers-are-wondering-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीओ ऑफिस से चेक गुम, पांच माह से पेंशन के लिए दौड़ रहे लाभार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीओ ऑफिस से चेक गुम, पांच माह से पेंशन के लिए दौड़ रहे लाभार्थी
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Sat, 12 Dec 2015 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जून माह की पेंशन के लिए शुक्रवार को शिमली के सैकड़ों ग्रामीण लघु
विज्ञापन
सचिवालय में पहुंचे। पेंशन धारकों ने पहले तो सीटीएम मनोज खत्री के समक्ष
दुखड़ा रोया। फिर जिला समाज कल्याण अधिकारी महावीर गोदारा के पास पहुंचे।
जब वहां से सही जवाब नहीं मिला तो वापस सीटीएम खत्री के पास गए।
खत्री ने कहा कि यह मामला एसपी ने सिविल लाइन थाने के एसएचओ को जांच के लिए दे दिया है। क्योंकि बीडीओ ऑफिस से 2,78,700 रुपये का चेक गुम हुआ है। जल्द ही उनकी समस्या का समाधान कर दिया जाएगा और उनके खातों में जून माह की पेंशन भी आ जाएगी।
गांव के पेंशन धारकों ने बताया कि जून महीने की पेंशन उनके खाते में नहीं आई है। जब समाज कल्याण विभाग में पूछा तो कर्मचारी ने कहा कि पेंशन बीडीओ कार्यालय में चली गई है। पांच माह बाद भी यह पेंशन नहीं मिली। इसलिए दोबारा से गांव के करीब 150 पेंशन धारक लघु सचिवालय में आए और सीटीएम से मुलाकात की।
]वहीं, जिला समाज कल्याण अधिकारी महावीर गोदारा ने बताया कि बीडीओ ऑफिस से जून माह की पेंशन का चेक गुम हुआ है। इसमें एफआईआर दर्ज करा दी गई है। इसकी शिकायत भी चंडीगढ़ मुख्यालय में भेज दी गई है। मुख्यालय से दोबारा से पेंशन राशि आने के बाद इसे पेंशन धारकों के खातों में डाल दी जाएगी।