फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Checked teeth of 150 people in the camp

Rohtak News: शिविर में 150 लोगों के दांत जांचे

Fri, 12 Jan 2024 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 12 Jan 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Checked teeth of 150 people in the camp
11सीटीके23...एमडीयू में आयोजित डेटंल ​शिविर में जांच करते डाक्टर। संवाद
रोहतक। एमडीयू के जूलाॅजी विभाग में वीरवार को वीरवार को डेंटल चेकअप एंड अवेयरनेस शिविर आयोजित किया गया। दंत जांच शिविर में लगभग 150 लोगों के दांतों की जांच की गई। मुख्यातिथि महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह पहुंचे। उन्होंने कहा कि दांतों को लंबे वक्त तक मजबूत और सुरक्षित रखने के लिए इनकी सही देखभाल जरूरी है। दांत हमारे शरीर के सेंसिटिव और नाजुक हिस्सों में से एक है।
विज्ञापन

जूलॉजी विभाग की अध्यक्ष प्रो. विनिता शुक्ला, बॉटनी विभाग की अध्यक्ष प्रो. पुष्पा दहिया व पर्यावरण विज्ञान विभाग की अध्यक्ष प्रो. राजेश धनखड़ ने कुलपति का स्वागत किया। यूथ रेडक्रॉस की कार्यक्रम समन्वयक प्रो. अंजू धीमान ने कार्यक्रम का समन्वय किया व कुलपति का आभार जताया। पीजीआई हेल्थ साइंस के पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री के प्रोफेसर डाॅ. आदर्श कुमार व उनकी टीम डाॅ. सुभी, डाॅ. कनुप्रिया, डाॅ. पारुल, संतोष, सुजाता, चारी, अर्चना व पारुल मलिक ने इस दंत जांच एवं जागरूकता शिविर का संचालन किया। मौके पर डाॅ. कविता, डाॅ. आशा शर्मा, एमसी धीमान आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed