रोहतक। जिला पुलिस नाके लगाकर गहनता से जांच पड़ताल करे, ताकि अपराधी बचने न पाएं। एसपी सोमवार को पुलिस की साप्ताहिक परेड में जवानों को संबोधित कर रहे थे। साथ ही एसपी ने परेड की सलामी ली। साथ में डीएसपी रवि खुंडिया, डीएसपी ट्रैफिक रजनीश, डीएसपी महम संदीप व अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नाकाबंदी के दौरान वाहनों की गहनता से चैकिंग करें। पुलिस जवान नाकों पर हथियार, वाॅकी-टाॅकी सैट व अन्य आधुनिक उपकरण से लैस होने चाहिए। यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के साथ-साथ दुश्चरित्र, असामाजिक व शरारती तत्वों पर विशेष निगरानी रखें। समय-2 पर एल्कोहल सैंसर के नाके लगाएं। शराब का सेवन कर वाहन चला रहे वाहन चालकों के चालान काटें। इसके साथ ही कानून व्यवस्था की विकट परिस्थिति से निपटने के लिए लॉ एंड आर्डर कंपनी को पुलिस लाइन में अभ्यास कराया गया है। अभ्यास के दौरान जवानों को कानून व्यवस्था स्थिति के दौरान दंगा निरोधक उपकरण चलाने बारे जानकारी दी गई।