फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Cheated of Rs 18.60 lakh on the pretext of getting admission in government college after passing NEET

Rohtak News: नीट पास करवाकर सरकारी कॉलेज में दाखिले का झांसा देकर 18.60 लाख रुपये ठगे

Thu, 13 Jul 2023 02:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 02:50 AM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 18.60 lakh on the pretext of getting admission in government college after passing NEET
रोहतक। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) पास करवाकर सरकारी कॉलेज में दाखिले कराने का झांसा देकर एक महिला व युवक ने साढ़े 18 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित महिला रामगोपाल कॉलोनी निवासी मनीषा ने अर्बन एस्टेट थाने में सोम्या गुप्ता और विनित जोशी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पीड़िता का कहना है कि एक आरोपी को सीबीआई ने दबोच लिया है। पुलिस के मुताबिक मनीषा ने दी शिकायत में बताया कि उसके तीन बच्चे हैं। बड़ी बेटी व बेटा नीट की तैयारी कर रहे थे। तीन-चार माह पहले सोम्या गुप्ता नाम की महिला की कॉल आई। कॉल करने वाली महिला ने कहा कि वह एनटीए से बोल रही है। वे आपके बच्चों का नीट का पेपर क्लीयर करवाकर सरकारी कॉलेज में दाखिला करवा देंगे। वे पेपर से पहले आपके पास काॅल करेंगे। दोबारा उसकी कॉल आई। बोली, उनकी एनटीए में सेटिंग है। 2015 के बाद के काॅलेज में 11 लाख रुपये बच्चे की फीस लगेगी। जबकि उससे पहले के कॉलेज में 21 से 22 लाख रुपये लगेंगे। 4 मार्च 2023 को सोम्या गुप्ता के कहने पर उसकी विनित जोशी से व्हाट्सअप के माध्यम से बातचीत हुई । जोशी ने कहा कि वह एनटीए का सीनियर ऑफिसर बोल रहा है। दोनों पक्षों के बीच 38 लाख 40 हजार में परीक्षा पास कराने से लेकर दाखिले तक की बात हो गई।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने अलग-अलग समय पर 18 लाख 60 हजार रुपये ले लिए। जब नीट का फाइनल परिणाम आया तो दोनों बच्चों का चयन नहीं हुआ। उसने आरोपियों से संपर्क किया, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। आखिर में विनित जोशी का उमेश नाम के व्यक्ति ने कॉल रिसीव किया। उमेश ने कहा कि वह सीबीआई से बोल रहा है। विनित जोशी का फोन उनके पास है। वह नीट की आंसर सीट के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। इसे गिरफ्तार कर लिया है। महिला का कहना है कि वह कपड़े सिलकर परिवार चला रही है। किसी तरह रिश्तेदारों से पैसे लेकर आरोपियों को दिए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed