{"_id":"65fc9a5216a945cfb80f1667","slug":"cheated-of-rs-11-thousand-on-the-pretext-of-selling-mobile-online-rohtak-news-c-17-roh1019-386381-2024-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: ऑनलाइन मोबाइल बेचने का झांसा देकर 11 हजार रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: ऑनलाइन मोबाइल बेचने का झांसा देकर 11 हजार रुपये ठगे
Fri, 22 Mar 2024 02:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 22 Mar 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। हैफेड चौक के नजदीक वाले युवक को ऑनलाइन आईफोन बेचने का झांसा देकर एक व्यक्ति ने 11 हजार रुपये ठग लिए। युवक ने इस संबंध में पुरानी सब्जी मंडी थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक, हैफेड चौक निवासी विनीत ने बताया कि उसने 19 मार्च को उसने इंस्टाग्राम पर आईफोन का विज्ञापन देखा। जब संबंधित नंबर पर कॉल की तो 11 हजार रुपये में सौदा तय हुआ। युवक ने इंस्टाग्राम के माध्यम से स्कैनर भेजा और 11 हजार रुपये भेजने के लिए कहा, ताकि मोबाइल फोन पार्सल कर सके। उसने पैसे भेज दिए, लेकिन पर्स नहीं आया।
विज्ञापन