फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Cheated accountant of Rs 2.30 lakh by posing as a doctor of Nuh district hospital

Rohtak News: नूंह के जिला अस्पताल की डॉक्टर बनकर अकाउंटेंट से ठगे 2.30 लाख

Wed, 26 Jun 2024 10:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
Cheated accountant of Rs 2.30 lakh by posing as a doctor of Nuh district hospital
रोहतक। ऑनलाइन पैसे कमाने के नाम पर एक तथाकथित डॉक्टर ने एक अकाउंटेंट से 2.30 लाख रुपये ठगी कर ली। पीड़ित की आरोपी डॉक्टर से फेसबुक के माध्यम से बातचीत हुई थी और उसी से चेट के दौरान करीब 6 माह में 100 बार में 2.30 लाख रुपये की ठगी हुई। आरोपित अपने आप को वर्तमान में चंडीगढ़ पीजीआई में तैनात होने की बात करती रही और अकाउंटेंट को पैसे कमाने का लालच देकर पैसे ऐंठती रही।
विज्ञापन

साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि रोहतक के मोहल्ला केवलगंज निवासी रोहित मलिक एक निजी फर्म में अकाउंटेंट हैं और उनके संपर्क में फेसबुक से साल-2022 में नूंह में तथाकथित डॉक्टर अंजली के नाम से चेट होनी शुरू हुई। महिला डॉक्टर ने गरीब बच्चों और लोगों की मदद के लिए कैंप लगाती है।
विज्ञापन

जिसमें इलाज और दवाइ मुफ्त करती है। लोगों की मदद के लिए 100-50 रुपये कभी-कभार दान कर देता था। इससे दोनों के बीच चेट ज्यादा होने लगी तो उसने जुलाई-2023 लोगों की मदद करने के लिए कुछ और मदद की मांग की। इस पर रोहित ने वित्तीय हालत ठीक न होने की बात कही तो उक्त ठग ने मेडिकल लाइन के तहत अस्पताल में इंजेक्शन सप्लाई करने का काम दिलाने की बात कही। इसमें केवल पैसे लगाने होंगे और मरीजों के डिस्चार्ज होने के बाद पैसे खाते में आने की बात कही। इस तरह जुलाई से दिसंबर-2023 तक 100 बार में 2.30 लाख रुपये हड़प लिए। जब पैसे मांगे तो कभी मामा तो कभी मां मर गई। जबकि कभी किसी और रिश्तेदार का हादसे में घायल होने तो कभी कोई और बहाना लगाती चली गई। इसके बाद उसने अपना फेसबुक अकाउंट ही बंद कर दिया। अब पीड़ित ने साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed