फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Chaudhar's chessboard of district bar, election on 17

जिला बार की चौधर की बिछी बिसात, चुनाव 17 को

Fri, 19 Nov 2021 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Chaudhar's chessboard of district bar, election on 17
जिला बार की चौधर की बिसात बिछ गई है। 17 दिसंबर को एसोसिएशन के चुनाव होंगे, जिसमें प्रधान पद के लिए संजीव बतरा, सुमित बुधवार व दीपक भारद्वाज मैदान में आ गए हैं, जबकि पूर्व प्रधान लोकेंद्र फौगाट उर्फ जोजो व बार के निवर्तमान प्रधान प्रमोद दलाल भी अभी पत्ते नहीं खोल रहे हैं। बार में दो दिन में सालभर का लेखाजोखा निवर्तमान प्रधान की ओर से रखा जाएगा। साथ ही फाइनल मतदाता सूची भी जारी होगी। प्रदेश में रोहतक की जिला बार एसोसिएशन अहम स्थान रखती है। बार से जुड़े वकील केंद्रीय मंत्री से लेकर सीएम, मंत्री व राज्यपाल और विधायक तक रह चुके हैं। हर साल जिला बार का चुनाव होता है, जिसमें प्रधान, उप प्रधान, महासचिव, संयुक्त सचिव व लाइब्रेरी इंचार्ज का चुनाव होता है। पिछले साल प्रमोद दलाल ने उमेश भारद्वाज को हराकर जीत हासिल की थी। उनका कार्यकाल अब पूरा होने जा रहा है।
विज्ञापन

बुधवार चुनाव अधिकारी व पंघाल और धनखड़ सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त
बार के निवर्तमान प्रधान प्रमोद दलाल ने बताया कि 17 दिसंबर को जिला बार एसोसिएशन के चुनाव होंगे। इसके लिए पूर्व प्रधान अनिल बुधवार को चुनाव अधिकारी व नसीब पंघाल और कार्तिकेय धनखड़ सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। इस मौके पर बार के महासचिव दीपक हुड्डा, उप प्रधान अभिजीत बजाड़, एडवोकेट अमरजीत अहलावत, सुरेंद्र वर्मा, रवि ठाकुर, रजनीश हुड्डा, कृष्ण सिंधु, सतीश बंधु, नवदीप नासिर व नवनीत राठी व अन्य वरिष्ठ वकील भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

ये आए प्रधान के लिए मैदान में
जिला बार के प्रधान के लिए संजीव बतरा, सुमित बुधवार व डॉ. दीपक भारद्वाज का नाम चल रहा है। जबकि पूर्व प्रधान लोकेंद्र फौगाट उर्फ जोजो व निवर्तमान प्रधान प्रमोद दलाल अभी खुलकर नहीं बता पा रहे हैं कि वे चुनाव लड़ेंगे या नहीं। बतरा उपप्रधान व महासचिव रह चुके हैं। जबकि सुमित बुधवार ने 2017 में महासचिव का चुनाव जीता था। वे तो एक माह पहले ही चुनाव प्रचार छेड़ चुके हैं। डॉ. दीपक भारद्वाज 2010 में महासचिव चुने गए थे, लेकिन 2015 में प्रधान पद का चुनाव हार गए थे। वहीं, पूर्व प्रधान लोकेंद्र फौगाट उर्फ जोजो छह बार प्रधान रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदाता सूची जल्द होगी फाइनल
जिला बार से साढ़े 3 हजार के करीब वकील जुड़े हैं। पिछली बार 2693 के करीब वकीलाें को वोट डालने का अधिकार मिला था। अबकी बार 10 नवंबर तक सदस्यता फीस भरवाई गई। जल्द बार की मतदाता सूची जारी होगी।
केंद्रीय मंत्री से लेकर सीएम तक जुड़े रहे हैं बार से
रोहतक बार एसोसिएशन का गरिमामयी इतिहास रहा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री व राज्यपाल रहे हंसराज भारद्वाज व 10 साल प्रदेश के सीएम रहे भूपेंद्र सिंह हुड्डा जिला बार के सदस्य रहे हैं। इतना ही नहीं, सांसद दीपेंद्र हुड्डा, विधायक भारत भूषण बतरा, पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, पूर्व मंत्री सुभाष बतरा, पूर्व सांसद शादीलाल बतरा व पूर्व विधायक संत कुमार सहित कई अन्य नेता जिला बार के सदस्य रहे हैं।
लगातार दूसरी बार प्रधान का चुनाव लडूंगा या नहीं, इसका निर्णय वकील साथियों से सलाह लेकर लूंगा। कार्यकाल के अंदर नए चैंबरों का निर्माण न करवा पाने का मलाल रहेगा। लॉ अकादमी खोली गई, हालांकि कोरोना संक्रमण के चलते उसे बंद करना पड़ा। उनके कार्यकाल में कामयाबी से रोहतक में वकीलों की प्रदेश स्तरीय 20-20 क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की।

- प्रमोद दलाल, निवर्तमान प्रधान, जिला बार एसोसिएशन
छह बार जिला बार का प्रधान रह चुका हूं। अबकी बार चुनाव लड़ने या न लड़ने का अभी निर्णय नहीं लिया है। वकील साथियों से विचार विमर्श कर रहा हूं। जल्द चुनाव को लेकर निर्णय लिया जाएगा।
- लोकेंद्र फौगाट उर्फ जोजो, पूर्व प्रधान, जिला बार एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed