{"_id":"61f05614f4d54147f00a01a5","slug":"changed-records-in-municipal-corporation-of-property-worth-crores-of-rupees-on-railway-road-rohtak-news-rtk636692948","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे रोड पर करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी की नगर निगम में बदला रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे रोड पर करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी की नगर निगम में बदला रिकॉर्ड
विज्ञापन
रोहतक। शहर के रेलवे रोड पर करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी के रिकार्ड में गड़बड़ी करने का मामला सामने आया है। विधानसभा की कमेटी के आदेश पर नगर निगम के संयुक्त आयुक्त ने इस संबंध में व्यापारी प्रदीप के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है।
पुलिस के मुताबिक नगर निगम के संयुक्त आयुक्त ने दी शिकायत में बताया कि यूपी के शाहजहांपुर स्थित मघई टोला निवासी इमरती देवी ने विधानसभा कमेटी के सामने अक्तूबर 2021 में पेश होकर शिकायत दी थी। आरोप लगाया था कि उसके पति श्यामसुंदर का रोहतक के रेलवे रोड पर पैतृक मकान है। उस मकान पर प्रदीप ने अवैध कब्जा कर रखा है। उसने नगर निगम के रिकॉर्ड में मकान अपने नाम करवा लिया। विधानसभा कमेटी ने नगर निगम के संयुक्त आयुक्त को बुलाया और जांच के आदेश दिए। अब संयुक्त आयुक्त ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शिकायत सही साबित हुई है। पहले के रिकॉर्ड में प्रॉपर्टी श्यामसुंदर के नाम है। इससे साफ है कि प्रदीप गड़बड़ी करके अवैध तरीके से प्रॉपर्टी पर काबिज है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
निगम ने आरटीआई में गलत दी जानकारी
इमरती देवी के बेटे संजय अग्रवाल ने बताया कि उसके पिता 60 साल पहले रेलवे रोड से शाहजहांपुर चले गए थे। 2012 के बाद उनको पता चला कि उनके हिस्से को नगर निगम के रिकॉर्ड में प्रदीप ने अपने नाम करवा लिया है। प्रॉपर्टी लाल डोरे में आती है। उसने आरटीआई के माध्यम से निगम से रिकॉर्ड मांगा, लेकिन उसको सही रिकॉर्ड नहीं दिया गया। निगम प्रशासन से भी शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आखिर में उसके एक परिचित ने बताया कि हरियाणा विधानसभा में एक कमेटी होती है, जिसके सामने शिकायत हो सकती है। उसकी मां ने पिछले साल शिकायत विधानसभा की कमेटी में की। हालांकि अब तब उनको प्रॉपर्टी पर कब्जा नहीं मिला है।
विज्ञापन
वर्जन-
शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। निगम से रिकॉर्ड निकलवाया जाएगा।
- इंस्पेक्टर राकेश कुमार, सिटी थाना प्रभारी