फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   chances of rain tomorrow

Rohtak News: कल बारिश होने के आसार

Wed, 17 Jul 2024 05:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 17 Jul 2024 05:59 AM IST
विज्ञापन
chances of rain tomorrow
आधे शहर में बूंदाबांदी बाकी सूखा रहा, अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस रहा
विज्ञापन

फोटो-17
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। पिछले एक सप्ताह से हल्की बूंदाबांदी के बाद उमस का वातावरण बना हुआ है। दो दिन से झज्जर तथा आसपास क्षेत्र में कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हुई, लेकिन आधे से ज्यादा शहर अब भी सूखा है। उमस व गर्मी के कारण लोग परेशान हैं।

मंगलवार को पूरा दिन बादलवाही रही। बहादुरगढ़ रोड पर कुछ मिनट के लिए हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे बाद में उमस का वातावरण बन गया। पूरा दिन हवाएं चली, लेकिन अच्छी बरसात नहीं हुई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि क्योंकि बंगाल की खाड़ी पर एक के बाद एक दो कम दबाव 20 जुलाई को बनेगा, जिसकी वजह से+ हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली में दक्षिणी पूर्वी हवाओं में बढ़ोतरी होगी। हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली में 1 जुलाई के दौरान मानसून गतिविधियों में वृद्धि की संभावना बन रही है। हालांकि बीच-बीच में खंड बरसात की गतिविधियां जारी रहेगी, जिसकी वजह से+ हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली में 17 से 25 जुलाई के दौरान मानसून में सक्रियता और तारतम्यता में बढ़ोतरी की प्रबल संभावना बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed