{"_id":"6009c6ab8ebc3e33fd290258","slug":"challan-to-cut-polythene-debris-waste-old-grain-market-action-on-five-traders-rohtak-news-rtk591953216","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलीथिन, मलबा, कचरा जलाने का कटेगा चालान, पुरानी अनाज मंडी पांच व्यापारियों पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलीथिन, मलबा, कचरा जलाने का कटेगा चालान, पुरानी अनाज मंडी पांच व्यापारियों पर कार्रवाई
विज्ञापन
नगर निगम कार्यालय में बैठक करते निगम कमिश्नर साथ में मेयर। संवाद
- फोटो : RohtakCity
रोहतक। शहर में मार्च माह तक पॉलीथिन प्रयोग, सड़क किनारे मलबा डालने, कचरा जलाने या फैलाने से लेकर खुले में सेफ्टी टैंक खाली करने पर निगम सख्ती के साथ कार्रवाई करेगा। एनजीटी की गाइड लाइन के तहत लोगों के चालान काटे जाएंगे। वीरवार को नगर निगम कार्यालय में स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। साथ ही निगम की टीम ने पुरानी अनाज मंडी में पांच किराना व्यापारियों के चालान भी काटे और सेक्टर एरिया से बेसरा गौवंश को पकड़ा।
केंद्र सरकार की तरफ से हर साल राष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छता सर्वेक्षण कराया जाता है। पिछले साल रोहतक निगम ने 5 लाख तक के शहरों में राष्ट्रीय स्तर पर 35वां स्थान हासिल किया था, जबकि प्रदेश में दूसरा स्थान मिला था। अबकी बार निगम प्रशासन ने टॉप 10 टेन में आने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए सभी 22 वार्ड में एक-एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया था। वीरवार को निगम आयुक्त कार्यालय में नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारियों को लेकर समीक्षा की गई। निगम आयुक्त प्रदीप गोदारा व मेयर मनमोहन गोयल ने नोडल अधिकारियों से पूछा, फील्ड में क्या-क्या दिक्कत आ रही हैं। साथ ही पुख्ता कदम उठाने की हिदायत दी।
----
ये दिए दिशा निर्देश
: सभी नोडल अधिकारी अपने अपने वार्ड में लोगों से स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के लिए ऑनलाइन फीडबैक देने का आग्रह करें।
: वार्डों में जहां सड़क पर मिट्टी व रेत है, उसकी सफाई करवाएं। खाली प्लाटों में विशेष सफाई अभियान चलवाएं।
: आम लोगों से आग्रह करें कि वे गीला व सूखा कचरा अलग-अलग करके डालें।
: किसी भी तरह के कचरे में आग लगाने व प्रतिबंधित प्लास्टिक व पॉलीथिन के प्रयोग करने व बेचने वाले दुकानदारों के चालान कटवाएं।
: सड़क किनारे डाला जाने वाले मलबे व भवन निर्माण सामग्री को सुनारिया जेल रोड स्थित तय जगह पर डलवाएं। नियम तोड़ने वालों का चालान करवाएं।
: नोडल अधिकारी वार्डों की सफाई करवाकर उनको कवर करवाएं।
: खुले में सेफ्टी टैंक खाली करने वालों के खिलाफ मुख्य सफाई निरीक्षण सुंदर सिंह कार्रवाई करें।
----
पुरानी अनाज मंडी में पांच व्यापारियों के काटे चालान
निगम की टीम ने वीरवार को एसआई सुमित कुमार के नेतृत्व में पांच व्यापारियों के प्रतिबंधित पॉलीथिन बेचने पर 5 हजार रुपये के चालान किए। एक किराना व्यापारी के गोदाम में प्रतिबंधित पॉलीथिन मिला, जिसका 3 हजार रुपये का चालान किया गया। जबकि बाकी का 500 से 1-1 हजार रुपये का चालान किया गया। इसके अलावा निगम की टीम ने सेक्टरों में बेसहारा घूम रहे 9 गौवंश को पकड़कर गौशाला पहरावर में छोड़ा।
विज्ञापन
---
ऑनलाइन फीडबैक के लिए जोर लगाएं शहरवासी, हिसार व करनाल से पीछे है रोहतक
स्वच्छता सर्वेक्षण में फीडबैक के 600 अंक मिलते हैं। इसमें ऑनलाइन व ऑफ लाइन फीडबैक लिया जाता है। फिलहाल 1 जनवरी से 31 मार्च तक ऑनलाइन फीडबैक स्वच्छता सर्वेक्षण टीम ले रही है। आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में हिसार में सबसे ज्यादा 98 हजार लोगों ने फीडबैक दे दिया है, जबकि रोहतक में आंकड़ा 40 हजार के करीब पहुंचा है। जबकि करनाल में 42 हजार के करीब लोग अपना फीडबैक दे चुके हैं। हालांकि पिछले साल मात्र 34 हजार लोगों ने ही रोहतक में फीडबैक दिया था। निगम अधिकारियों का अनुमान है कि 31 मार्च तक 3 लाख के करीब लोग फीडबैक जरूर देंगे।
----
स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर निगम ने पूरा जोर लगा दिया है। लगातार स्वच्छता पर फोकस रहेगा। एक तरफ आम लोगों को सर्वेक्षण से जोड़ा जा रहा है, दूसरी तरफ प्रतिबंधित पॉलीथिन व प्लास्टिक का प्रयोग करने, सड़क किनारे मलबा डालने से लेकर कचरा जलाने वालों के चालान किए जाएंगे।
प्रदीप गोदारा, आयुक्त नगर निगम
....
शहरवासियों से आग्रह है कि स्वच्छता सर्वेक्षण में पूरा सहयोग करें, क्योंकि आम सिटीजन के सहयोग से ही रोहतक टॉप 10 में आ सकेगा।
-मनमोहन गोयल, मेयर नगर निगम