फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   challan sfl team

चालान के बाद अब एफएसएल रिपोर्ट पर टिकी निगाहें

Sat, 18 Jul 2015 02:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 18 Jul 2015 02:24 AM IST
विज्ञापन
नेपाली युवती से गैंगरेप और हत्या का मामला पुलिस के लिए गले की फांस बन गया है।
विज्ञापन


लगातार बढ़ते दबाव के बीच पुलिस ने चालान तो पेश कर दिया, लेकिन अभी तक एफएसएल रिपोर्ट का अता पता ही नहीं है।

जबकि आरोपियों को सजा तक पहुंचाने में एफएसएल रिपोर्ट एक बड़ा आधार बनेगी। अब पुलिस कोर्ट में एफएसएल रिपोर्ट पेश कर सकती है।

हालांकि इसके लिए कोई समयसीमा तय नहीं की गई है। बता दें कि हाल ही में मामले में नेपाली आरोपी की उम्र को लेकर पुलिस की किरकिरी हो चुकी है। पुलिस जिस आरोपी को बालिग बता रही थी, आखिरकार वह नाबालिग साबित हुआ और उसका केस जुवेनाइल कोर्ट में चला गया है।
इसलिए जरूरी है रिपोर्ट
पूरे प्रदेश में सनसनी फैला देने वाले निर्भया कांड की एफएसएल रिपोर्ट वारदात के 6 माह बाद भी तैयार नहीं हो सकी है। रिपोर्ट केस में सबसे अहम कड़ी साबित होगी। पुलिस की ओर से लिए गए आरोपियों के सीमन्स के निशान यदि वारदात स्थल या पीड़ित के किसी भी हिस्से से मैच करते हैं तो मामले में गवाही की जरूरत ही नहीं बचेगी। गौरतलब है कि पुलिस ने वारदात स्थल से सैंपल लेकर मधुबन लैब में जांच के लिए भेजे थे। पुलिस के  चालान में मधुबन एफएसएल के निदेशक और इंचार्ज सरोज दहिया भी गवाह हैं।
विज्ञापन

अतिरिक्त चालान पेश करने की तैयारी में पुलिस  
पुलिस एक बार फिर से किरकिरी से बचने के लिए कोर्ट में सप्लीमेंट्री चालान पेश करने की तैयारी में है। इस चालान को अतिरिक्त चालान भी कहा जाता है। पुलिस यदि मुख्य चालान में कुछ जांच रिपोर्ट किन्हीं कारणों से शामिल नहीं कर पाती तो बाद में उसे सप्लीमेंट्री चालान के रूप में पेश कर सकती है। हालांकि जरूरी नहीं कि पुलिस सप्लीमेंट्री चालान ही पेश करे। पुलिस केवल एफएसएल रिपोर्ट ही कोर्ट में पेश करने के लिए स्वतंत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनवाई आज, महिला विरुद्ध अपराध कोर्ट में ट्रांसफर हो सकता है केस  
मामले में शनिवार को सेशन कोर्ट में सुनवाई होगी। केस के सातों आरोपियों को जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुशील कुमार गुप्ता की कोर्ट में पेश किया जाएगा। यहां से केस के महिला विरुद्ध अपराध कोर्ट में ट्रांसफर होने की संभावना है। क्योंकि दुष्कर्म और महिलाओं के खिलाफ होने वाले अधिकतर संगीन मामलों की सुनवाई इसी कोर्ट में की जाती है। पिछली तारीख में मामले को सेशन कोर्ट में भेजा गया था। नाबालिग आरोपी का मामला जुवेनाइल कोर्ट में चल रहा है।

वर्जन
अभी तक एफएसएल से जांच रिपोर्ट नहीं आई है। जैसे ही वहां से जांच रिपोर्ट आती है तो उसे कोर्ट में पेश कर दिया जाएगा।
कु लदीप कुमार, पीजीआई थाना प्रभारी
 पुलिस एफएसएल की जांच रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने के लिए सप्लीमेंट्री चालान पेश कर सकती है। फिर रिपोर्ट के आधार पर भी कोर्ट में सुनवाई होगी।
डॉ दीपक भारद्वाज वकील आरोपी पक्ष
नाबालिग आरोपी का चालान भी 508 पेज का
पुलिस ने जुवेलाइन कोर्ट में गैंगरेप और हत्या के नाबालिग आरोपी का चालान पेश कर दिया है। यह चालान भी मुख्य चालान की तरह करीब 508 पेज का है। अब कोर्ट इस मामले में 23 जुलाई को सुनवाई करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed