फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Challan of Rs 500-500, 42 two-wheeler seized for not wearing mask

मास्क न पहनने पर 42 का काटा 500-500 रुपये का चालान, 15 दोपहिया वाहन किए जब्त

Sat, 17 Apr 2021 12:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Challan of Rs 500-500, 42 two-wheeler seized for not wearing mask
रेलवे रोड पर स्कूटी जब्त करने का विरोध करने वाली युवती को नियमों का हवाला देकर समझाते एलओ सुरेंद? - फोटो : RohtakCity
कोरोना संक्रमण को देेखते हुए नगर निगम ने लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को बाजारों कार्रवाई की। काठमंडी, झज्जर रोड, रेलवे रोड व भिवानी स्टैंड से जहां अतिक्रमण हटाया, वहीं दिल्ली रोड, सोनीपत रोड पर मास्क न लगाने पर 42 राहगीरों के 500-500 रुपये के चालान किए। निगम आयुक्त ने एलओ को हिदायत दी है कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए नियमों का पालन करने वालों के खिलाफ हर रोज कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

शहर में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इसके बावजूद बाजारों में लापरवाही बरती जा रही है। व्यापारी जहां अतिक्रमण कर रहे हैं, वहीं आम लोग पार्किंग होने के बावजूद अपने वाहन सड़क किनारे खड़े कर रहे हैं। एक दिन पहले नगर निगम व पुलिस की संयुक्त टीम ने किला रोड बाजार में कार्रवाई की थी, जबकि शुक्रवार को झज्जर मोड़, काठमंडी, रेलवे रोड व भिवानी स्टैंड पर कार्रवाई की गई। दोपहर करीब ढाई बजे निगम की 25 सदस्यीय टीम पुलिस बल के साथ झज्जर मोड़ पहुंची। सड़क किनारे अतिक्रमण करके रखे सामान को जब्त करना शुरू कर दिया। होर्डिंग, फ्लैक्स, बेंच, पानी की टंकी, बांस व दूसरा सामान उठाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली में रख लिया गया। पुलिस की मौजूदगी के चलते किसी व्यापारी ने विरोध नहीं किया, लेकिन टीम को देखकर कुछ व्यापारी पहले ही अपना सामान समेटने में कामयाब रहे। वहां से टीम काठमंडी के बाद रेलवे रोड पर पहुंची। रेलवे रोड पर तब तक व्यापारियों ने अपना सामान अंदर रख लिया, लेकिन ग्राहकों के दोपहिया वाहन सड़क किनारे खड़े थे। टीम ने कार्रवाई करते हुए भिवानी स्टैंड व रेलवे रोड से 15 स्कूटी व बाइक जब्त कर ली। कई महिलाओं व पुरुषों ने इसका विरोध भी किया, लेकिन पुलिस बल के सामने एक न चली। सभी दोपहिया वाहनों व सामान को मानसरोवर पार्क स्थित एलओ ब्रांच में ले जाया गया, जहां जुर्माना लगाकर सामान व वाहन वापस किए गए।
विज्ञापन

बिना मास्क वालों के काटे चालान
निगम की टीम ने शुक्रवार को मास्क न लगाने वालों की भी खबर ली। दिल्ली रोड व सोनीपत रोड पर दोपहर से शाम पांच बजे तक 42 लोगों के 500-500 रुपये के चालान काटे गए। टीम में एएसआई परमजीत, एएसआई संदीप राठी, एएसआई सुमित फौगाट, एएसआई कृष्ण लाल व अन्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed