फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Ch. was the first to advocate MSP in the Constituent Assembly. Ranbir Singh did: Deependra Hooda

संविधान सभा में एमएसपी की सबसे पहले वकालत चौ. रणबीर सिंह ने की : दीपेंद्र हुड्डा

Fri, 02 Feb 2024 02:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 02 Feb 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
Ch. was the first to advocate MSP in the Constituent Assembly. Ranbir Singh did: Deependra Hooda
रोहतक। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने महान स्वतंत्रता सेनानी और संविधान निर्मात्री सभा के सदस्य रहे चौ. रणबीर सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। अपने पिता के समाधिस्थल पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र ने कहा कि उनके दादा चौ. रणबीर सिंह ने 23 नवंबर, 1948 को सबसे पहले एमएसपी का प्रस्ताव रखा था। इसके बाद एमएसपी प्रणाली लागू हुई और उसमें कई फसलें जोड़ी गईं। देश के किसान जिस एमएसपी की कानूनी गारंटी की मांग कर रहे हैं, उसकी सबसे पहले वकालत संविधान सभा में चौ. रणबीर सिंह ने की।
विज्ञापन

पूर्व सीएम ने कहा कि पिताजी का सारा जीवन देश व समाज की सेवा में गुजरा। हर मंच से आम गरीब, किसान, मजदूर की आवाज उठाई। चौ. रणबीर सिंह ने पहले आजादी की लड़ाई में किसानों, आम लोगों के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने अपने दादा की समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान आयोजित प्रार्थना सभा व हवन में काफी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र ने कहा कि गांधीवादी विचारक दादाजी ने हमें सच्चाई के रास्ते पर अडिग रहने और जुल्म के आगे न झुकने की सीख दी। जिन आदर्शों और मूल्यों के लिए हमारे पूर्वजों ने देश की आजादी की लड़ाई लड़ी, त्याग और बलिदान दिया, उन पर ही देश के संविधान का निर्माण हुआ। हम हर हाल में उसकी रक्षा करेंगे। इसके अलावा, उन्होंने संविधान सभा में हिंदी को राष्ट्रभाषा का दर्जा, गोरक्षा, पिछडपा वर्ग को आरक्षण जैसे अहम प्रस्ताव रखे। अंग्रेज हुकूमत के अत्याचारों के आगे न झुकने वाले चौ. रणबीर सिंह ने आठ विभिन्न जेलों में कैद में काटी।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री कारौर में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। यहां रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed