{"_id":"6883d1bcc30ef9781a02487b","slug":"cet-buses-will-leave-from-seven-locations-at-4-am-for-the-morning-shift-rohtak-news-c-198-1-rew1001-223135-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सीईटी... सुबह की पाली के लिए 4 बजे सात स्थानों से रवाना होंगी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सीईटी... सुबह की पाली के लिए 4 बजे सात स्थानों से रवाना होंगी बसें
Sat, 26 Jul 2025 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 26 Jul 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी बस स्टैंड पर सीईटी परीक्षा को लेकर रात के समय बसों पर रूट नंबर लगाते चालक परिचालक। संवा
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। सीईटी में 26 व 27 जुलाई को शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। रेवाड़ी में 70 परीक्षा केंद्रों पर 74 हजार परीक्षार्थी दोनों दिन चार सत्रों में परीक्षा देंगे। जिले के परीक्षार्थी गुुरुग्राम और झज्जर में बने परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देंगे जबकि नारनौल-महेंद्रगढ़ के परीक्षार्थी रेवाड़ी में बने परीक्षा केंद्रों में परीक्षा देंगे।
परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए और लाने के लिए 500 बसों की व्यवस्था की गई है। जिले में 11 शटल बस सर्विस रूट निर्धारित हैं। परीक्षा केंद्रों अनुरूप रूट आवंटित किए गए हैं ताकि परीक्षार्थियों को परेशानी न हो।
रेवाड़ी में नई सब्जी मंडी बिठवाना से विभिन्न रूट की बसें परीक्षार्थियों को लेकर परीक्षा केंद्र के लिए रवाना होंगी। 690 दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए अलग से व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
26 व 27 जुलाई को सुबह की शिफ्ट की परीक्षा के लिए सुबह 4 बजे और शाम की शिफ्ट की परीक्षा के लिए सुबह 9 बजे रेवाड़ी, धारूहेड़ा, बावल, कोसली बस स्टैंड और डहीना, कुंड व बेरली से बसें गुरुग्राम और झज्जर के लिए रवाना होंगी।
किसी भी जानकारी या सहायता के लिए इन नंबरों पर करें संपर्क
जिला प्रशासन ने सीईटी के अभ्यर्थियों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। परीक्षार्थी परीक्षा संबंधित जानकारी या सहायता के लिए लघु सचिवालय परिसर में स्थित कमरा नंबर-114 में बने कंट्रोल रूम के नंबर 01274-225145 पर संपर्क कर सकते हैं। बस सेवा से संबंधित जानकारी के लिए रोडवेज के पूछताछ नंबर 01274-256751 पर संपर्क किया जा सकता है। इसी प्रकार जिले के दिव्यांग अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर 18001801530 पर संपर्क कर सकते हैं।
सीईटी ट्रेवल एप पर बुक कराएं यात्रा स्लॉट
सीईटी परीक्षार्थियों के लिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा प्रदान की गई है। इसके लिए हरियाणा परिवहन विभाग ने सुगम यात्रा के लिए एक मोबाइल एप सीईटी ट्रेवल लॉन्च किया है। इस एप की मदद से परीक्षार्थी अपने यात्रा स्लॉट की ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। परीक्षाथी समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के लिए पहले सीट बुक करा लें। महिला अभ्यर्थी के साथ एक अन्य सदस्य को निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी।
धारा 163 लागू, कोचिंग संस्थान और फोटो स्टेट की दुकानें बंद रहेंगी
डीसी अभिषेक मीणा ने सीईटी को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए बीएनएस 2023 की धारा 163 को लागू किया है। इसके तहत 26 व 27 जुलाई को परीक्षा के दौरान एक साथ पांच या अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने पर रोक लगाई गई है। परीक्षा केंद्रों के आसपास 200 मीटर के क्षेत्र में फोटोस्टेट की दुकानें बंद रहेंगी। कोचिंग सेंटरों को भी बंद किया गया है।
प्रवेशपत्र की रंगीन प्रति ले जाएं
परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र की रंगीन प्रति, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी या पासपोर्ट में से कोई एक लेकर जाना होगा। पेन या पेंसिल नहीं ले जा सकेंगे। केंद्र में पेन दिया जाएगा। परीक्षा हॉल में प्रश्न बुकलेट व ओएमआर शीट का नंबर एक होना चाहिए। पेपर खत्म होने से पहले कोई परीक्षा केंद्र से बाहर नहीं निकलेगा। प्रश्न पत्रों के सीलबंद बॉक्स परीक्षा केंद्रों तक ड्यूटी मजिस्ट्रेट की निगरानी में पहुंचाए जाएंगे।