फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   CET: 200 candidates appeared for the exam without biometric attendance, then it was stopped for one and a half hours

सीईटी : बाॅयोमीट्रिक हाजिरी के बिना ही 200 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, फिर डेढ़ घंटा रोका

Sun, 27 Jul 2025 02:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
CET: 200 candidates appeared for the exam without biometric attendance, then it was stopped for one and a half hours
परीक्षा केंद्र से बायोमीट्रिक हाजिरी लगाने के बाद बाहर आते परीक्षार्थी। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


रोहतक। पहली पाली में सीईटी देने एमडीएन स्कूल पहुंचे करीब 200 अभ्यर्थियों की बायोमीट्रिक हाजिरी ही नहीं लग पाई। उन्हें परीक्षा तो देने दी गई लेकिन फिर डेढ़ घंटे तक रोके रखा गया। गर्मी-उमस से बेहाल अभ्यर्थियों और परिजनों ने इसे लेकर शोर-शराबा भी किया। डीसी ने बताया कि हाजिरी न लग पाने के पीछे तकनीकी दिक्कत रही है।
जिला प्रशासन ने नए बस स्टैंड के नजदीक एमडीएन स्कूल में परीक्षा देने के लिए दो ब्लॉक बनाए थे। यहां बॉयोमीट्रिक हाजिरी लेने के लिए दो एक्सपर्ट की ड्यूटी थी। ब्लॉक-ए में 192 अभ्यर्थियों की हाजिरी ली गई लेकिन ब्लॉक-बी में मशीन फेल हो गई।
विज्ञापन

इससे प्रशासनिक तंत्र के हाथ-पांव फूल गए। आखिर में बगैर हाजिरी लगवाए ही करीब 200 अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठने की अनुमति दी गई। परीक्षा खत्म होने के बाद करीब डेढ़ घंटे तक अभ्यर्थियों को रोककर बॉयोमीट्रिक हाजिरी लगवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाजिरी लेने वाले बोले...मुझे ही 9 बजे एंट्री मिली
बॉयोमीट्रिक हाजिरी लेने आए निजी एजेंसी के एक कर्मचारी ने अमर उजाला को बताया कि सुबह हमें ही करीब 9 बजे परीक्षा केंद्र में एंट्री मिल पाई। हाजिरी लगानी शुरू की तो कुछ देर बाद तकनीकी दिक्कतें आ गईं।
बाहर अभिभावक परेशान, दूसरे सत्र की एंट्री में भी देरी
सुबह के सत्र की परीक्षा दोपहर 12 बजे खत्म हो गई लेकिन हाजिरी लगाकर लौटने में काफी वक्त लग गया। इससे बाहर इंतजार कर रहे परिजन परेशान हो उठे। अपनों को खोजने के लिए लोग गेट के अंदर जाने लगे। इससे गेट पर खड़ी पुलिस से कहासुनी भी हो गई।
इस बीच, दूसरे सत्र के अभ्यर्थियों का जुटना शुरू हो गया। उन्हें दोपहर 12:45 बजे से एंट्री देनी थी। लेकिन, करीब 15 मिनट की देरी से 1 बजे प्रवेश दिया जा सका। बॉयोमीट्रिक हाजिरी लगाकर आईं भिवानी की नीलम ने बताया कि जो मशीन मंगवाई गई थी, वह चली ही नहीं।
भिवानी के बवानीखेड़ा से आए प्रवीण ने भी बताया कि सुबह परीक्षा से पहले बॉयोमीट्रिक हाजिरी नहीं लगी। प्रीति भी करीब 1 बजे तक इसी के लिए जूझती रहीं। एक दूसरे अभ्यर्थी ने बताया कि बी-ब्लॉक में हाजिरी की दिक्कत थी, ए-ब्लॉक में नहीं।

निजी एजेंसी को बॉयोमीट्रिक हाजिरी लेनी थी। एमडीएन स्कूल समेत कुछ दूसरी जगह पहली पाली की परीक्षा शुरू होने से पहले तकनीकी गड़बड़ी सामने आई है। इस कारण बॉयोमीट्रिक हाजिरी लगवाने के लिए अभ्यर्थियों को काफी देर तक रोकना पड़ा। दूसरी पाली में यह समस्या नहीं रही।
- धर्मेंद्र सिंह, डीसी रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed