फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Celebrated Makar Sankranti by donating in the cow shed of Meham and Mokhra.

Rohtak News: महम व मोखरा की गोशाला में दान देकर मनाई मकर संक्रांति

Sun, 14 Jan 2024 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 14 Jan 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Celebrated Makar Sankranti by donating in the cow shed of Meham and Mokhra.
महम। मकर संक्रांति पर्व महम व मोखरा की गोशालाओं में लोगों ने दान दक्षिणा देकर मनाया। श्रीकृष्ण गोशाला में राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा की ओर से उनके बेटे अश्विनी ने 21 लाख रुपये की ग्रांट देने की घोषणा की। खरकड़ा गांव के वजीर सिंह हुड्डा ने 21 लाख रुपये, महंत सतीश दास ने 2 लाख 11 हजार रुपये, भाजपा नेत्री राधा अहलावत ने 6 लाख रुपये का दान गायों के लिए दिया। नरेश बडा भैण ने बताया कि राधा अहलावत ने कहा है कि जल्द ही वे साढ़े 13 लाख रुपये गोशाला को और दे देंगी। इसके अतिरिक्त भी बहलबा, पुट्ठी और महम समेत आस पास के गांवों के दर्जनों गोभक्तों ने गोशाला को लाखों रुपये दान दिया। मोखरा गोशाला में भी दिया चंदामोखरा स्थित श्रीकृष्ण गोशाला में भी लोगो ने दान दिल खोलकर दिया है। प्रधान विद्या मलिक ने बताया कि गोशाला में चंदा देने के लिए सांसद अरविंद शर्मा, पूर्व विधायक आनंद सिंह दागी,सूरजमल रोज, भाजपा नेता शमशेर खरकड़ा सहित अनेक नेताओं व अन्य सामाजिक लोगों ने दान दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed